Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नशे में बिगड़ा होश!10 साल के मासूम से अननेचुरल सेक्स फिर की हत्या, फंदे पर लटका मिला शव; मोबाइल चैट ने खोली पोल

Follow on Google News
10 साल के मासूम से अननेचुरल सेक्स फिर की हत्या, फंदे पर लटका मिला शव; मोबाइल चैट ने खोली पोल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 10 वर्षीय बच्चे से अननेचुरल सेक्स के बाद हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी का नाम अर्जुन (25) है, जो मजदूरी करता है और कोरबा के पसान ब्लॉक में रहता है। हालांकि, पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। वह अक्सर अपने मामा के घर आता-जाता था। घटना वाले दिन भी वह शराब पीकर पहुंचा था। घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है।

    घूमने के दौरान हुआ विवाद

    रात में खाना खाने के बाद अर्जुन बच्चे को साथ लेकर बाहर घूमने गया। अर्जुन शराब के नशे में था। इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ। अर्जुन ने बच्चे के साथ अननेचुरल सेक्स किया, बच्चे को पीट दिया, जिससे बच्चा बेहोश हो गया। बच्चे के बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसे मार दिया। बाद में शव को पास के निर्माणाधीन मकान में ले जाकर साड़ी से फंदा बनाकर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।

    पोस्टमार्टम में खुला सच

    2 नवंबर को बच्चे का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत गला घोंटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की।

    मोबाइल जांच में मिला सुराग

    पुलिस ने आरोपी अर्जुन को शक के आधार पर हिरासत में लिया। उसके मोबाइल से मिले वीडियो और फोन डेटा के आधार पर वारदात का खुलासा हुआ। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

    DSP दीपक मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts