ओडिशा विजिलेंस डिपार्टमेंट का बड़ा खुलासा :माइंस के डिप्टी डायरेक्टर के घर से 4 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त, ट्रॉली बैग में भरकर रखे थे नोट

ओडिशा में ओडिशा विजिलेंस डिपार्टमेंट ने माइनिंग डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से ₹4 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद की गई, जिसे राज्य की अब तक की सबसे बड़ी कैश ज़ब्ती बताया जा रहा है। जांच और सर्च ऑपरेशन जारी है।
Follow on Google News
माइंस के डिप्टी डायरेक्टर के घर से 4 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त, ट्रॉली बैग में भरकर रखे थे नोट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ओडिशा विजिलेंस डिपार्टमेंट ने माइनिंग डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

    जानकारी के मुताबिक, कटक सर्कल में माइंस के डिप्टी डायरेक्टर देबब्रत मोहंती पर एक कोयला व्यापारी से रिश्वत मांगने का आरोप था। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर उन्हें ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया और पूरी रकम जब्त कर ली।

    एक साथ तीन जगह छापेमारी

    गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने एक साथ तीन जगहों पर छापे मारे। इनमें भुवनेश्वर स्थित फ्लैट, कटक का कार्यालय और भद्रक जिले में पैतृक घर शामिल है।

    फ्लैट से 4 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद

    भुवनेश्वर के पाटिया इलाके में स्थित फ्लैट की तलाशी के दौरान ₹4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद हुआ। यह पैसा ट्रॉली बैग और अलमारियों में छिपाकर रखा गया था। विजिलेंस का दावा है कि यह राज्य की अब तक की सबसे बड़ी नकद जब्ती है।

    जांच में एक दो मंजिला आलीशान मकान और करीब 130 ग्राम सोना भी मिला है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और और संपत्ति सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts