ओडिशा में हैवानियत, 15 साल की नाबालिग को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, 70% तक झुलसी; सरकार उठाएगी इलाज का पूरा खर्च

ओडिशा में हैवानियत, 15 साल की नाबालिग को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, 70% तक झुलसी; सरकार उठाएगी इलाज का पूरा खर्च
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ओडिशा। पुरी जिले के एक गांव में एक 15 साल की लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। जब लड़की अपनी सहेली के घर जा रही थी, तभी रास्ते में तीन लोगों ने उसे अगवा कर लिया और नदी के पास पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

    स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाई और घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। बच्ची 70% तक झुलस चुकी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    एम्स भुवनेश्वर में चल रहा इलाज

    लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल रेफर किया गया है। डिप्टी सीएम प्रवती परिदा ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी दी और कहा कि सरकार पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी।

    पीड़िता के भाई ने बताई आपबीती

    लड़की के भाई ने कहा कि मेरी बहन कुछ किताबें लेकर अपनी दोस्त के पास जा रही थी, तभी रास्ते में तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और नदी के पास ले जाकर आग लगा दी। हमसे कुछ भी कहासुनी नहीं हुई थी। हमें समझ नहीं आ रहा कि हमला क्यों किया गया।

    आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश

    डिप्टी सीएम प्रवती परिदा ने ट्वीट कर कहा कि बलंगा इलाके में एक 15 वर्षीय बच्ची को पेट्रोल डालकर जलाने की घटना से मैं स्तब्ध हूं। बच्ची को एम्स में भर्ती कराया गया है। सरकार इलाज का पूरा खर्च उठाएगी और पुलिस को आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

    Uploaded media

    कुछ दिन पहले बीएड छात्रा ने किया था आत्मदाह

    इस घटना से कुछ दिन पहले ही एक और दुखद मामला सामने आया था। भुवनेश्वर में एक 20 वर्षीय बीएड छात्रा ने कॉलेज में यौन उत्पीड़न से परेशान होकर खुद को आग लगा ली थी। छात्रा ने अपने HOD के खिलाफ कई बार शिकायत की थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts