Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिलजीत के कॉन्सर्ट से दिल्ली में जाम! मेट्रो रूट और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होगा। कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई सड़कों पर पाबंदियों और रास्तों में बदलाव की जानकारी दी है। स्टेडियम के आसपास आम लोगों को निजी वाहन पार्क करने की सुविधा नहीं मिलेगी। पुलिस ने दर्शकों को मेट्रो से आने और यात्रा की योजना पहले बनाने की सलाह दी है।
 दिलजीत के कॉन्सर्ट से दिल्ली में जाम! मेट्रो रूट और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
दिलजीत कॉन्सर्ट से दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट

नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर राजधानी में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। 30 अक्टूबर को दक्षिण दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक स्टेडियम के आसपास कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। आम लोगों के निजी वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। ऐसे में घर से निकलने से पहले रास्तों की जानकारी लेना जरूरी है।

X Post

11 सड़कों पर पाबंदी, इन रास्तों से बचें

कॉन्सर्ट के दौरान स्टेडियम के आसपास यातायात नियंत्रित किया जाएगा। लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग और भीष्म पितामह मार्ग समेत प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने आठ प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन की व्यवस्था की है। इनमें दयाल सिंह कॉलेज रोड का टी-पॉइंट, स्टेडियम रेड लाइट और कुशक नल्ला बस डिपो रेड लाइट शामिल हैं। जरूरत पड़ने पर दूसरे रास्तों पर भी बदलाव किया जा सकता है।

यूपी में सरकारी नौकरी पर नया नियम, हिंसक प्रदर्शन किया तो बढ़ सकती है मुश्किल!

पार्किंग नहीं मिलेगी, कैब से जाने वाले भी ध्यान दें

स्टेडियम के आसपास आम लोगों के निजी वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं होगी। सुनहरी पुला बस डिपो और दयाल सिंह कॉलेज में सीमित पार्किंग केवल विशेष आमंत्रित अतिथियों के लिए रखी गई है। टैक्सी और कैब चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा करने या कहीं भी सवारी उतारने की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों को तय पिकअप और ड्रॉप-ऑफ स्थानों का इस्तेमाल करना होगा।

मेट्रो से पहुंचना रहेगा बेहतर विकल्प

ट्रैफिक पुलिस ने कॉन्सर्ट में जाने वाले लोगों को दिल्ली मेट्रो से सफर करने की सलाह दी है। वायलेट लाइन से जेएलएन स्टेडियम या जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पहुंचा जा सकता है। येलो लाइन से आने वाले यात्री आईएनए या जोर बाग स्टेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहां से आगे जाने के लिए उपलब्ध रास्तों और प्रवेश द्वारों की जानकारी पहले ले लें।

दो पैन कार्ड केस में आजम खान को जमानत, फिर भी जेल से बाहर आने पर क्यों फंसा पेंच?

इन बातों का रखें ध्यान

पुलिस ने वाहन चालकों से ट्रैफिक संकेतों और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। सड़क पर वाहन खड़ा करने से बचें और निर्धारित डायवर्जन का इस्तेमाल करें। आपातकालीन और चिकित्सा सेवाओं से जुड़े वाहनों को रास्ता दिया जाएगा। कॉन्सर्ट में शामिल होने वाले दर्शक समय से निकलें और यात्रा शुरू करने से पहले ताजा ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts