Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ब्राजील में चुनावी भूचाल, फ्लेवियो बोल्सोनारो ने खुद को बताया असली राष्ट्रपति, परिवार संग अमेरिका फरार, लूला पर धांधली का आरोप

सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो का बड़ा दावा, 25 अक्टूबर चुनाव में धांधली, लूला को 10 मिलियन वोट गणितीय रूप से असंभव, अमेरिका से विपक्ष का नेतृत्व, ट्रंप और माइली को धन्यवाद, तानाशाही और उत्पीड़न से बचने के लिए छोड़ा ब्राजील।  
ब्राजील में चुनावी भूचाल, फ्लेवियो बोल्सोनारो ने खुद को बताया असली राष्ट्रपति, परिवार संग अमेरिका फरार, लूला पर धांधली का आरोप
फ्लेवियो बोल्सोनारो (बीच में)

वॉशिंगटन। ब्राजील के सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो ने खुद को देश का "असली निर्वाचित राष्ट्रपति" घोषित किया है। उन्होंने राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के फिर से चुने जाने में चुनावी धांधली का आरोप लगाया है और कहा है कि वे अमेरिका से ब्राजील के विपक्ष का नेतृत्व करेंगे। वे देश छोड़कर अपने परिवार के साथ अमेरिका पहुंच गए हैं। बुधवार को ब्राजील के लोगों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के नाम जारी एक लंबे बयान में फ्लेवियो ने इस बात को खारिज कर दिया कि वे ब्राजील से भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि वे राजनीतिक उत्पीड़न और लगातार तानाशाही होती जा रही राजनीतिक व्यवस्था से बचने के लिए देश छोड़कर आए हैं। उन्होंने सपोर्ट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को थैंक्यू कहा।

ब्राजील में चुनावी भूचाल, फ्लेवियो बोल्सोनारो ने खुद को बताया असली राष्ट्रपति, परिवार संग अमेरिका फरार, लूला पर धांधली का आरोप

कहा- अमेरिका में मिल सकता है कानूनी प्रोटेक्शन

फ्लेवियो ने अमेरिका को एक ऐसी जगह बताया जहां उनके परिवार को वह कानूनी प्रोटेक्शन मिल सकती है, जो उनके अनुसार अब उनके अपने देश में नहीं बची है। फ्लेवियो ने आरोप लगाया कि 25 अक्टूबर के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली हुई थी। उन्होंने दावा किया कि पहले और दूसरे दौर के बीच लूला को 1 करोड़ (10 मिलियन) से ज्यादा वोट मिले, जिसे उन्होंने गणितीय रूप से असंभव बताया। उन्होंने कुछ जगहों पर वोटिंग का टाइम बढ़ाने के फैसले को भी चैलेंज किया, ज्यूडिशियल अथॉरिटीज पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम करने का आरोप लगाया और तर्क दिया कि चुनाव प्रचार के दौरान हुए कथित उल्लंघनों के आधार पर लूला-अल्कमिन टिकट को कैंसिल कर दिया जाना चाहिए।

चुराया गया चुनाव बताया लूला की जीत को

फ्लेवियो ने दावा किया कि जिसे उन्होंने 'चुराया गया चुनाव' बताया, उसके लिए जिम्मेदार लोग एक ऐसे क्रिमिनल ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े हैं जिसने ब्राजील में तानाशाही कायम कर रखी है। फ्लेवियो के ये दावे ऐसे समय में आए हैं जब ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव को बहुत अजीब बताया है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीनेटर के इस दावे का सपोर्ट नहीं किया कि वे ही असली विनर हैं।

चुनाव में धांधली को सिद्ध करने के सबूत नहीं दिए

हालांकि, फ्लेवियो के बयान में ऐसा कोई सबूत नहीं दिया गया जिससे ये साबित हो सके कि चुनाव में धांधली हुई थी। ब्राजील की लिबरल पार्टी (PL) (जिसने फ्लेवियो की उम्मीदवारी का सपोर्ट किया था) ने पहले ही ऑफिशियल इलेक्शन रिजल्ट्स को स्वीकार कर लिया था। साथ ही पार्टी ने ये भी कहा था कि चुनाव प्रचार के दौरान उठाए गए मुद्दों पर पॉलिटिकल और डेमोक्रेटिक चर्चा के जरिए बात होनी चाहिए। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव को बहुत अजीब करार दिया है।

फ्लेवियो के दावे पर टिप्पणी नहीं की ट्रंप ने

जब उनसे फ्लेवियो के उस दावे के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने खुद को "असली निर्वाचित राष्ट्रपति" बताया है, तो ट्रंप ने कहा, "मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करने जा रहा... मैं इसमें नहीं पडूंगा। ये एक बहुत अजीब चुनाव था, ये तो पक्का है।" उन्होंने सुप्रीम फेडरल कोर्ट पर आरोप लगाया कि वह उनके और उनके पिता, पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ पॉलिटिकल उत्पीड़न का कैंपेन चला रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ ज्यूडिशियल एक्शन आगे बढ़कर पासपोर्ट जब्त करने, इलेक्ट्रॉनिक निगरानी, सेंसरशिप, नजरबंदी (हाउस अरेस्ट) और अंततः पॉलिटिकल दोषसिद्धि तक पहुंच सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके खिलाफ कोई अरेस्ट वारंट जारी नहीं किया गया है और उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts