Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने 7 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। AAP विधायक जरनैल सिंह की शिकायत पर मोहाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने कथित तौर पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। रकम नहीं देने पर केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में मोहाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AAP विधायक जरनैल सिंह को आया धमकी भरा कॉल

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की तिलक नगर विधानसभा सीट से AAP विधायक जरनैल सिंह को धमकी भरा फोन कॉल और WhatsApp मैसेज मिला था। इसके बाद उन्होंने 6 नवंबर को मोहाली के SSP को लिखित शिकायत दी। शिकायत में विधायक ने बताया कि फोन और मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। आरोपी ने कथित तौर पर अरविंद केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर उन्हें और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी।

Lawrence Bishnoi

मोहाली पुलिस ने साइबर थाने में दर्ज किया केस

जरनैल सिंह की शिकायत के आधार पर मोहाली पुलिस ने साइबर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

मोबाइल नंबर और IP लॉग्स की जांच कर रही पुलिस

पुलिस अब धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। धमकी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स, IP लॉग्स और लोकेशन की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है और उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से वास्तव में कोई संबंध है या नहीं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts