Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नोएडा की गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल से उठता दिखा धुआं; एक घंटे में पाया काबू

नोएडा के सेक्टर-63 एफ ब्लॉक स्थित जय साई फैशन की गारमेंट फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लग गई। तीसरी मंजिल से धुआं उठता देखकर गार्ड ने तुरंत फैक्ट्री प्रबंधन और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
नोएडा की गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल से उठता दिखा धुआं; एक घंटे में पाया काबू
नोएडा स्थित जय साई फैशन की गारमेंट फैक्ट्री में अचानक लगी आग

नोएडा। सेक्टर-63 के एफ ब्लॉक स्थित जय साई फैशन नाम की गारमेंट फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लग गई। फैक्ट्री की तीसरी मंजिल से धुआं उठता देखकर वहां मौजूद गार्ड ने तुरंत प्रबंधन और अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम को सूचना दी। आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची।

रूई और कपड़े के कारण तेजी से भड़की आग

फैक्ट्री के अंदर रूई, कपड़ा, धागा और अन्य गारमेंट से जुड़ी सामग्री रखी हुई थी। ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही समय में तीसरी मंजिल से धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग को दूसरी जगहों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया।

शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर में धधक उठा युवक! खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 70% झुलसा

करीब एक घंटे में आग पर काबू

अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद टीम ने फैक्ट्री के अंदर और आसपास के हिस्सों की जांच की, ताकि कहीं दोबारा आग न भड़के।

X Post

भिवाड़ी की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, आधा दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर

कोई जनहानि नहीं, सभी सुरक्षित

हादसे में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग लगने के समय फैक्ट्री में कोई व्यक्ति फंसा नहीं था। समय रहते सूचना मिलने और दमकल टीम के पहुंचने से स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल आग लगने की सही वजह सामने नहीं आई है। अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती तौर पर फैक्ट्री में रखे कपड़े, रूई और धागे की वजह से आग के तेजी से फैलने की बात सामने आई है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts