Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Share Market Today:निफ्टी 205 अंक गिरकर 24173 पर बंद, सेंसेक्स 852 अंक टूटा; ऑटो शेयरों में भारी बिकवाली

शेयर बाजार में आज कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स 852 अंक गिरकर 77,664 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 205 अंक टूटकर 24,173 के स्तर पर आ गया।
निफ्टी 205 अंक गिरकर 24173 पर बंद, सेंसेक्स 852 अंक टूटा; ऑटो शेयरों में भारी बिकवाली
AI Generated Image

शेयर बाजार में आज कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स 852 अंक गिरकर 77,664 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 205 अंक टूटकर 24,173 के स्तर पर आ गया। आज के कारोबार में फार्मा और मीडिया सेक्टर में कुछ खरीदारी देखने को मिली लेकिन ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव रहा।

आज के टॉप निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी गेनर्स  बढ़त (%)
DR Reddy 8.87
Cipla 5.52
Jio Finance 4.19
Adani Ent 1.78
Coal India 1.52

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल ₹28 महंगा होने की खबरें फेक: सरकार ने कहा- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं, अफवाहों से बचें

निफ्टी लूजर्स  गिरावट (%)
Trent 4.30
Shriram Finance 3.31
Tech Mahindra 3.12
Bajaj Finserv 3.07
Infosys 2.90

ऑटो शेयरों में भारी बिकवाली

बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह ऑटो सेक्टर में आई तेज बिकवाली रही। निवेशकों ने मुनाफावसूली की जिससे शेयरों पर दबाव बना रहा और ऑटो सेक्टर 2.35% की गिरावट देखने को मिली।

अमेरिका-ईरान तनाव से बिगड़ा सेंटीमेंट

ग्लोबल लेवल पर बढ़ते तनाव का सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है। डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही सीजफायर की डेडलाइन बढ़ा दी हो लेकिन हालात अब भी सामान्य नहीं हैं। अमेरिकी नौसेना ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी जारी रखी है वहीं ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट में दो जहाजों को कब्जे में ले लिया है इन घटनाओं से निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ गई है।

टूटी बातचीत, टली अहम यात्रा

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का पिछला दौर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया था। दूसरे दौर की बातचीत की उम्मीद थी लेकिन अब निवेशकों को कोई ठोस प्रगति की उम्मीद नहीं दिख रही। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की इस्लामाबाद यात्रा भी टल गई है जिससे बाजार का भरोसा और कमजोर हुआ है।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोना ₹927 गिरकर ₹1.51 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹4,700 हुई सस्ती; गोल्ड ऑल टाइम हाई से ₹25 हजार नीचे

क्रूड ऑयल 100 डॉलर के पार

ब्रेंट क्रूड ऑयल  की कीमत एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई है। तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है वहीं हॉर्मुज स्ट्रेट में लगातार तनाव जारी है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts