Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gold-Silver Price Today:सोना ₹927 गिरकर ₹1.51 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹4,700 हुई सस्ती; गोल्ड ऑल टाइम हाई से ₹25 हजार नीचे

सोना-चांदी के दाम में आज गिरावट दर्ज की गई है। IBJA के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹927 गिरकर ₹1.51 लाख के आसपास आ गया है। इससे पहले 22 अप्रैल को इसकी कीमत करीब ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम थी।
सोना ₹927 गिरकर ₹1.51 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹4,700 हुई सस्ती; गोल्ड ऑल टाइम हाई से ₹25 हजार नीचे

सोना-चांदी के दाम में आज गिरावट दर्ज की गई है। IBJA के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹927 गिरकर ₹1.51 लाख के आसपास आ गया है। इससे पहले 22 अप्रैल को इसकी कीमत करीब ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम थी। वहीं चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एक किलो चांदी ₹4,700 टूटकर ₹2.43 लाख पर आ गई है जबकि पिछले कारोबारी दिन यह ₹2.48 लाख प्रति किलो थी।

IBJA के अनुसार आज सोने का भाव

 सोना  भाव (10 ग्राम)
24 कैरेट 151189
22 कैरेट 138489
18 कैरेट 113392
14 कैरेट 88446

ये भी पढ़ें: Auto-debit आसान लेकिन खतरा भी! कैसे बिना OTP पेमेंट से बढ़ सकता है फ्रॉड रिस्क

2026 में अब भी मजबूत बढ़त

हालांकि आज गिरावट दिखी है लेकिन पूरे साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना-चांदी अब भी मजबूत बढ़त में हैं। 31 दिसंबर 2025 को सोना ₹1.33 लाख था जो अब ₹1.51 लाख पर है। यानी 2026 में अब तक सोना करीब ₹18 हजार महंगा हुआ है। वहीं चांदी ₹2.30 लाख से बढ़कर ₹2.43 लाख प्रति किलो पहुंच चुकी है यानी इस साल अब तक ₹13 हजार की बढ़त दर्ज हुई है

ये भी पढ़ें: LPG के बाद अब ‘कोक’ की किल्लत? खत्म हुई सप्लाई, अचानक क्यों गायब हुई डाइट कोक?

पीक से बड़ी गिरावट

इस साल 29 जनवरी को सोना और चांदी ने रिकॉर्ड हाई बनाया था। जहां सोने की कीमत ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम थी वहीं चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। इन स्तरों से तुलना करें तो सोना करीब ₹25 हजार सस्ता हो चुका है और चांदी में ₹1.42 लाख की बड़ी गिरावट आ गई है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts