Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पेट्रोल-डीजल ₹28 महंगा होने की खबरें फेक:सरकार ने कहा- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं, अफवाहों से बचें

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की खबरों पर केंद्र सरकार ने साफ इनकार कर दिया है। पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने बयान जारी कर कहा कि फ्यूल के दाम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है
सरकार ने कहा- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं, अफवाहों से बचें

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की खबरों पर केंद्र सरकार ने साफ इनकार कर दिया है। 23 अप्रैल को पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने बयान जारी कर कहा कि फ्यूल के दाम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है और इस तरह की खबरें भ्रामक हैं।

/img/116/1776929277527

रिपोर्ट के बाद फैली थी बढ़ोतरी की चर्चा

दरअसल एक दिन पहले कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम ₹25-28 प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं। यह अनुमान कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की आशंका के आधार पर लगाया गया था जिसके बाद बाजार में चर्चाएं तेज हो गई थीं।

सरकार का दावा - 4 साल से नहीं बढ़े दाम

सरकार ने अपने बयान में कहा कि भारत दुनिया के उन बड़े देशों में शामिल है जहां पिछले चार साल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश की गई है।

ये भी पढ़ें: VIT यूनिवर्सिटी पर फिर सवाल! टाइफाइड से 250 से ज्यादा छात्र बीमार, जांच के घेरे में पूरा कैंपस

क्रूड ऑयल में उछाल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की मुख्य वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ा तनाव है। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव के चलते इस अहम तेल मार्ग पर असर पड़ा है जिससे सप्लाई कम हुई है और कीमतों में उछाल देखने को मिला है।

आयात घटा लेकिन खर्च बढ़ा

मार्च और अप्रैल में भारत का कच्चे तेल का आयात 13-15% तक घटा है लेकिन इसके बावजूद आयात बिल में रोजाना 1800-2000 करोड़ रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: Online Gaming New Rules: भारत सरकार का एक्शन! अब ईस्पोर्ट्स होंगे रजिस्टर्ड, मनी गेम्स पर सख्ती

आगे दाम बढ़ने के आसार

फिलहाल सरकार ने साफ कर दिया है कि कीमतें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। हालांकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंची बनी रहती हैं तो आने वाले समय में दबाव बन सकता है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts