Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दंतेवाड़ा-सुकमा में NIA की बड़ी कार्रवाई :अरनपुर IED ब्लास्ट केस में 12 ठिकानों पर छापेमारी, आपत्तिजनक सामान और नकदी बरामद

अरनपुर IED ब्लास्ट केस में 12 ठिकानों पर छापेमारी, आपत्तिजनक सामान और नकदी बरामद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दंतेवाड़ा और सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अरनपुर IED ब्लास्ट मामले में 7 नवंबर 2025 की रात ताबड़तोड़ छापेमारी की। एजेंसी ने कुल 12 ठिकानों पर कार्रवाई की, जिसमें आपत्तिजनक सामान और नकदी बरामद की गई। यह कार्रवाई 26 अप्रैल 2023 को हुए IED ब्लास्ट और घात लगाकर किए गए हमले से जुड़ी जांच के तहत की गई है, जिसमें नौ जवान शहीद हुए थे।

    कैसे शुरू हुई कार्रवाई

    NIA के अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला 26 अप्रैल 2023 को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के पेदका गांव के पास हुआ था। हमला कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) संगठन की दर्भा डिविजन कमेटी ने अंजाम दिया था। इससे जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की गई। एजेंसी ने बताया कि, जिन घरों पर छापेमारी की गई, वहां के लोग सीधे माओवादी कैडरों से जुड़े हुए थे।

    Twitter Post

    छापेमारी में क्या मिला

    NIA ने छापेमारी के दौरान कई अहम सबूत बरामद किए:

    • नकदी और लेवी वसूली से जुड़े दस्तावेज
    • हाथ से लिखे पत्र और रसीद बुक्स
    • डिजिटल उपकरण और अन्य संदिग्ध सामान

    एजेंसी ने बताया कि, बरामद सामान सीधे 2023 के अरनपुर IED ब्लास्ट से जुड़े संदिग्धों से संबंधित है।

    गिरफ्तारी और चार्जशीट

    इस केस में अब तक कुल 27 संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है। NIA ने दो चार्जशीट भी दाखिल की हैं। एजेंसी की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और पहलू सामने आ सकते हैं।

    इससे पहले भी NIA और सुरक्षा बल कई बार छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सली ठिकानों पर कार्रवाई कर चुके हैं। अरनपुर ब्लास्ट और अन्य हमलों के मामले में संदिग्धों को गिरफ्तार कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts