Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेजे गए

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेजा। पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कनेक्शन और हथियारों की जांच कर रही है।
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेजे गए

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई की किला कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन नष्ट किए जाने और बड़ी साजिश की आशंका जताते हुए पूछताछ के लिए कस्टडी मांगी थी। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य अनिल पंडित का नाम भी सामने आया है। पुलिस हथियारों के स्रोत और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस ने मांगी थी 14 दिन की कस्टडी

सुनवाई के दौरान मुंबई पुलिस ने कोर्ट से तीनों आरोपियों की 14 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन नष्ट कर दिए हैं और मामले में बड़ी साजिश की जांच जरूरी है। पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एजेंसी को यह पता लगाना है कि हथियार कहां से आए और क्या इस मामले में अन्य हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने

पुलिस ने कोर्ट में दावा किया कि फायरिंग की घटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने की जांच की जा रही है। इस मामले में गैंग से जुड़े कथित सदस्य अनिल पंडित का नाम भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को CCTV फुटेज की जांच और उनकी बाइक को ट्रैक करने के बाद गिरफ्तार किया गया। सरकारी वकील ने कहा कि आरोपियों पर हत्या की कोशिश का आरोप है और पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी जरूरी है।

Breaking News

बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

आरोपियों के वकील ने कोर्ट में कहा कि उनके मुवक्किल निर्दोष हैं और उनका किसी साजिश से कोई संबंध नहीं है। बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपियों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है और उनसे पहले ही पूछताछ की जा चुकी है। वकील ने आगे पुलिस कस्टडी देने का विरोध करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की। उन्होंने ट्रांजिट रिमांड की शर्तों के उल्लंघन का आरोप भी लगाया।

टाइगर श्रॉफ पर हमला, सलमान खान को धमकी… क्या है पूरा कनेक्शन?

दूसरे राज्यों में भी जांच कर रही पुलिस

सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों के अलावा अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। जांच का दायरा दिल्ली, गुजरात और हरियाणा तक पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए दूसरे राज्यों में भी जाना पड़ सकता है। क्राइम ब्रांच ने कोर्ट को एक ऑडियो क्लिप के बारे में भी बताया। पुलिस अब हथियारों की बरामदगी, मोबाइल फोन नष्ट किए जाने और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts