शहडोल में दुर्गा विसर्जन में जा रहा DJ लोड पिकअप पलटा, एक की मौत; 9 घायल

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा DJ लोड पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा मोड़ के पास हुए इस हादसे में कमलेश बैगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और घटना की जांच शुरू कर दी है।
सेमरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप
पुलिस के अनुसार पिकअप गोहपारू से खन्नौधी में आयोजित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान ग्राम सेमरा मोड़ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गया। हादसे के समय वाहन में डीजे और जनरेटर लोड थे।
डीजे बॉक्स और जनरेटर सड़क पर गिरे, 9 लोग घायल
पिकअप पलटने के बाद उसमें लोड डीजे बॉक्स और जनरेटर सड़क पर गिर गए। इनकी चपेट में आने से वाहन में सवार लोग घायल हो गए। हादसे में कमलेश बैगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हुए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
शहडोल के जिला अस्पताल के ओपीडी में ताला लगाकर चले गए कर्मचारी, घंटों कमरे में कैद रहा मरीज
गोहपारू पुलिस ने शुरू की जांच
गोहपारू पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के मुताबिक, DJ लोड पिकअप दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने के लिए खन्नौधी जा रहा था। सेमरा मोड़ के पास वाहन पलटने से एक व्यक्ति की मौत हुई और अन्य लोग घायल हुए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।




















