Dhurandhar:नेटफ्लिक्स की सबसे महंगी हिंदी डील? रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने मारी बाजी

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस और OTT दोनों जगह तहलका मचा दिया है। सिर्फ दो हफ्तों में ही फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और नेटफ्लिक्स ने इसे 285 करोड़ में खरीदा, जो अब तक की सबसे महंगी हिंदी OTT डील मानी जा रही है।
नेटफ्लिक्स की सबसे महंगी हिंदी डील? रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने मारी बाजी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों हर तरफ चर्चा में है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब इसकी महंगी OTT डील ने भी सबका ध्यान खींच लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने ‘धुरंधर’ के OTT राइट्स करीब 285 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। माना जा रहा है कि यह अब तक किसी भी हिंदी फिल्म की सबसे महंगी OTT डील है।

    फिल्म को रिलीज हुए अभी दो हफ्ते भी पूरे नहीं हुए हैं और इसने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसे में साफ है कि ‘धुरंधर’ 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आमतौर पर कोई भी फिल्म थिएटर रिलीज के 6 से 8 हफ्ते बाद OTT पर आती है। ऐसे में माना जा रहा है कि ‘धुरंधर’ जनवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है।

    ‘धुरंधर’ को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला था। आमतौर पर माना जाता है कि ए सर्टिफिकेट फिल्मों को कम दर्शक मिलते हैं, लेकिन यहां मामला उल्टा निकला। फिल्म देखने के लिए थिएटरों में भीड़ उमड़ रही है। इसी वजह से ‘धुरंधर’ अब भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली A सर्टिफिकेट फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

    A सर्टिफिकेट वाली सबसे कमाऊ फिल्में-

    अगर A सर्टिफिकेट फिल्मों की कमाई पर नजर डालें तो

    • कबीर सिंह- 368.32 करोड़ रुपए
    • कूली- 516.81 करोड़ रुपए
    • सालार पार्ट 1- 609.91 करोड़ रुपए
    • धुरंधर- 645.63 करोड़ रुपए
    • एनिमल- 910.72 करोड़ रुपए

    इस लिस्ट में अब ‘धुरंधर’ सिर्फ रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से पीछे है।

    भारत में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने अब तक देश में 437 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 28 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर धमाकेदार शुरुआत की थी।

    फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्शन, जासूसी और थ्रिल का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। खास तौर पर अक्षय खन्ना का किरदार ‘रहमान डकैत’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts