King Title Reveal :लौट आया किंग! 60वें बर्थडे पर SRK फैंस को मिला तोहफा, शाहरुख का किंग लुक वायरल

शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। अपकमिंग फिल्म ‘King’ का टाइटल रिवील हो गया है। उनका 'किंग' लुक सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसने उनके प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है।
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    'डर नहीं… दहशत हूं मैं...' बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा रिटर्न गिफ्ट दिया है, उनकी अपकमिंग फिल्म ‘King’ का टाइटल रिवील हो गया है। फिल्म को Red Chillies Entertainment और Marflix Pictures मिलकर बना रहे हैं और इसे अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया जा रहा है।

    डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें SRK को जबरदस्त एक्शन मोड में देखा जा सकता है। वीडियो में उनका लुक ‘पठान’ और ‘जवान’ से भी ज्यादा दमदार नजर आ रहा है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आ सकती हैं। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर हिंट देते हुए लिखा कि 'क्या कोई शब्द है जो ब्लॉकबस्टर से परे हो? ये ‘King’ रूल करने आ रहा है।' बताया जा रहा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी जैसे दिग्गज एक्टर्स भी नजर आएंगे।

    'किंग' में दिखेगा शाहरुख का नया अंदाज

    टाइटल वीडियो में 'डर नहीं, दहशत हूं…' जैसे धांसू डायलॉग्स सुनने को मिलते हैं। तो वहीं फिल्म की पंचलाइन है 'सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम किंग'। वीडियो में शाहरुख का हर एक्सप्रेशन और हर मूव एक नए अंदाज में नजर आता है।

    फैंस शाहरुख के इस अवतार को देखकर इमोशनल हो गए हैं। किसी ने लिखा, 'जन्मदिन की ढेर सारी मुबारकबाद कलंदर' तो किसी ने कहा, 'बर्थडे उनका है, लेकिन गिफ्ट हमें मिला।

    Uploaded media

    बता दें, फिल्म किंग 2026 में रिलीज होगी, लेकिन किंग खान के इस धमाकेदार वीडियो ने फैंस के दिलों में अभी से तूफान मचा दिया है। वीडियो को देखकर नेटिजन्स कह रहे हैं कि बादशाह एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करने लौट आए हैं।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts