Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘कुछ दिनों के लिए आराम…’, टाइगर पर हमले के बाद चर्चा में अमिताभ बच्चन का पोस्ट वायरल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच अमिताभ बच्चन की एक्स पोस्ट चर्चा में है। जानिए उन्होंने सोशल मीडिया से कुछ दिनों का ब्रेक लेने की क्या जानकारी दी और शूटरों की रेकी को लेकर क्या दावे सामने आए।
‘कुछ दिनों के लिए आराम…’, टाइगर पर हमले के बाद चर्चा में अमिताभ बच्चन का पोस्ट वायरल

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड में हलचल तेज है। मामले में सामने आया है कि कथित शूटरों ने हमले से पहले मुंबई में कई बड़े बॉलीवुड सितारों के घरों की रेकी की थी। इस बीच महानायक अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गई है। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर कुछ नहीं लिख पाएंगे।

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट कर मांगी माफी

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने विचार फैंस के साथ साझा करते हैं। हालांकि, बुधवार को उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कुछ दिनों तक नहीं लिख पाने की जानकारी दी। अमिताभ बच्चन ने लिखा- क्षमा प्रार्थी हूं, कुछ दिनों के लिए आराम और संवरने का समय निकालने को कहा गया है। सो कुछ लिख नहीं पा रहा हूं। उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, उन्होंने पोस्ट में आराम करने की वजह के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

X Post

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से पहले हुई थी रेकी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले कथित शूटर करीब एक महीने पहले मुंबई पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने ऑटोरिक्शा से शहर में घूमते हुए कई बॉलीवुड सितारों के घरों की रेकी की थी। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक उन्हें अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे सितारों के घरों के आसपास लेकर गया था। टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद इन दावों को लेकर भी चर्चा हो रही है। टाइगर श्रॉफ पर कथित तौर पर सात राउंड फायरिंग हुई थी। इस घटना में अभिनेता बाल-बाल बच गए। मामले की जांच जारी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts