Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

न्यू ट्रेंड : साड़ी के साथ आ रहीं टीम-अप करतीं डिजाइनर जैकेट, ताकि ठंड से हो सके बचाव

विंटर वेडिंग में अब महिलाएं पहन रहीं साड़ी के साथ जरी-गोटे वाली जैकेट
Follow on Google News
न्यू ट्रेंड : साड़ी के साथ आ रहीं टीम-अप करतीं डिजाइनर जैकेट, ताकि ठंड से हो सके बचाव

ठंड में शादी-पार्टीज में साड़ी पहनने के दौरान महिलाओं की परेशानी होती है कि ऊपर से क्या पहना जाए ताकि साड़ी का लुक खराब न हो। कई बार वे बिना स्टोल या स्वेटर के ही ठंड में साड़ी के साथ नजर आती हैं, लेकिन डिजाइनर्स इन परेशानियों को समझकर एक्सपेरिमेंट्स करते हैं और अब साड़ी विद जैकेट का ट्रेंड लेकर आए हैं जिसमें साड़ी के साथ मैचिंग की ब्रोकेड और वेलवेट जैकेट भी आ रही हैं, जो कि साड़ी के लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना देती है। इससे ठंड से बचाव होने के साथ ही साड़ी में गेटअप भी अच्छा आता है। ऐसे ही ट्रेंड के बारे में डिजाइनर खुशबू पटेल और विशाल तलरेजा ने बताया कि कई एक्ट्रेस इस बार विंटर्स में साड़ी के साथ डिजाइनर कोट और जैकेट में काफी खूबसूरत नजर आईं और अब यह विकल्प महिलाओं के पास भी है।

ड्रेप स्टाइल साड़ी विद जैकेट

साड़ी ड्रेप में बेल्ट का ट्रेंड तो है ही साथ ही अब प्लेन साड़ी के साथ प्रिंटेड वेलवेट टच वाली सिल्की स्मूद शॉर्ट जैकेट भी आ रही हैं। जैकेट होने से साड़ी में लुक भी अच्छा आता है और ठंड से बचाव भी होता है।

साड़ी के लुक को बढ़ाती जैकेट

ग्लिटरी और शाइनी जैकेट एब्सट्रेक्ट प्रिंट और स्मूद नेकलाइन के साथ साड़ी को कॉम्पलिमेंट करती है। यह पार्टी लुक भी देती हैं और जब समर सीजन हो तो बिना जैकेट के साड़ी को पहन सकते हैं।

वेलवेट पर एम्ब्रॉयडरी लुक

रफल साड़ी के साथ वाइन कलर की वेलवेट जैकेट में जरी और गुलाबी थ्रेड की एम्ब्रॉयडरी की गई है। वेलवेट की इस जैकेट को पिंक कलर फैमिली की साड़ी के साथ टीम-अप किया जा सकता है।

स्लिम लुक में लॉन्ग जैकेट

रेड कलर की साड़ी के साथ ब्लैक जैकेट खूबसूरत लगती है। शॉर्ट जैकेट के अलावा साड़ी के साथ स्लिम लुक वाली लॉन्ग जैकेट भी पहन सकती हैं। प्लेन जैकेट की बॉर्डर पर सुंदर एम्ब्रॉयडरी की गई है।

People's Reporter
By People's Reporter
icon

Latest Posts