बुरहानपुर: नेपानगर में जनजातीय सम्मेलन में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, कांग्रेस पर साधा निशाना

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इसी के साथ सीएम ने करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
नेपानगर में जनजातीय सम्मेलन में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, कांग्रेस पर साधा निशाना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्टूडेंट्स को अब दूध के पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे। उनका कहना है कि इससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार होगा और शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।

    करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात 

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को हमेशा मजबूत किया। वहीं राहुल गांधी पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि जब संसद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होती है, तब वे अक्सर मौजूद नहीं रहते। उन्होंने यह भी कहा कि देश में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के समय राहुल गांधी विदेश में दिखाई देते हैं।

    Twitter Post

    अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा का जिक्र

    मुख्यमंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी का उदाहरण देते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब भारतीय छात्र तिरंगा लेकर वहां से निकले, तो दोनों देशों की सेनाओं ने उन्हें सुरक्षित रास्ता दिया।

    ये भी पढ़ें: LPG की कमी का असर : IIT बॉम्बे ने बदला हॉस्टल मेस का मेनू, तला खाना बंद, आइसक्रीम-मिल्कशेक शुरू

    ‘बेहतर सुविधाओं वाले सांदीपनि स्कूल खोले जा रहे’

    डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बेहतर सुविधाओं वाले सांदीपनि स्कूल शुरू कर रही है। कांग्रेस सरकार में बच्चों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलती थीं। लाड़ली बहना योजना को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा विपक्ष पहले कह रहा था कि ये योजना बंद हो जाएगी, अब महिलाओं को आर्थिक सहायता देने पर भी सवाल उठा रहा है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts