NEET UG 2026 Admit Card जारी :तुरंत डाउनलोड करें, 3 मई को परीक्षा

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
वेबसाइट पर जारी हुआ एडमिट कार्ड लिंक
NTA ने पहले ही जानकारी दी थी कि एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। तय समय के अनुसार अब लिंक एक्टिव हो गया है। छात्र neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं। अगर वेबसाइट खुलने में दिक्कत आ रही है, तो ब्राउजर का कैशे क्लियर करके दोबारा कोशिश करें।
ऐसे डाउनलोड करें NEET UG एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर ‘NEET UG Admit Card 2026’ लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
3 मई को होगी परीक्षा
NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई (रविवार) को आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर) में ली जाएगी।
एंट्री टाइम का रखें ध्यान
परीक्षा केंद्र पर एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। ध्यान रखें कि दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए समय से पहले सेंटर पर पहुंचना जरूरी है।
इन चीजों को ले जाने की मनाही
परीक्षा केंद्र में कई चीजों पर प्रतिबंध रहेगा, जैसे-
- मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन
- कैलकुलेटर, कैमरा, पेजर
- किताबें, नोट्स, पेंसिल बॉक्स
- वॉलेट, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी
- बड़े बटन वाले कपड़े, ज्वेलरी (हार, अंगूठी, झुमके, कंगन)
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल जरूरी दस्तावेज और एडमिट कार्ड लेकर ही सेंटर जाएं।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 : एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, मेडिकल स्टूडेंट्स की छुट्टियां कैंसिल
एडमिट कार्ड में क्या जांचें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद ये जानकारी जरूर चेक करें-
- परीक्षा केंद्र का पता
- रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। अब छात्रों को सलाह है कि वे समय से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के नियमों का पालन करते हुए सही समय पर सेंटर पहुंचें।











