Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नीरू ढांढा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड

नीरू ढांढा ने एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में 28 सटीक निशानों के साथ एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी तोड़ा।
नीरू ढांढा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड

नीरू ढांढा ने 2026 एशियन गेम्स में शूटिंग की महिलाओं की ट्रैप शूटिंग एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में 30 में से 28 शॉट पर सटीक निशाना लगाया और एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नीरू एशियन गेम्स के इतिहास में ट्रैप शूटिंग की एकल स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं। यह 2026 एशियन गेम्स में भारत का 5वां गोल्ड और कुल 47वां मेडल है।

फाइनल में 28 शॉट पर साधा सटीक निशाना

नीरू को फाइनल मुकाबले में कुल 30 शॉट मिले थे, जिनमें उन्होंने 28 पर सटीक निशाना लगाया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने एशियन गेम्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। चीन की सुन युनगोंग ने 26 का स्कोर कर सिल्वर मेडल जीता, जबकि कुवैत की हजर अब्दुलमलिक ने 21 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। नीरू की इस जीत के साथ वह एशियन गेम्स की चैंपियन बनने के अलावा इस स्पर्धा की रिकॉर्ड होल्डर भी बन गई हैं।

75 साल के इतिहास में पहली भारतीय महिला

ट्रैप शूटिंग की एकल स्पर्धा में नीरू से पहले एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में कोई भी भारतीय महिला शूटर गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई थी। नीरू इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी हैं। गोल्ड मेडल जीतने से पहले नीरू ने क्वालीफिकेशन राउंड में भी शानदार प्रदर्शन किया था। वह कतर की शूटर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रही थीं। दोनों का स्कोर 118 था।

Breaking News

48 साल बाद ट्रैप शूटिंग में भारत को गोल्ड

किसी ट्रैप शूटिंग इवेंट की एकल स्पर्धा में भारत ने आखिरी बार 1978 में गोल्ड मेडल जीता था। उस समय पुरुषों की ट्रैप शूटिंग एकल स्पर्धा में रणधीर सिंह ने गोल्ड हासिल किया था। इसके बाद 48 साल बीत गए, लेकिन एशियन गेम्स की ट्रैप शूटिंग एकल स्पर्धा में भारत गोल्ड नहीं जीत पाया था। अब नीरू ढांढा ने इस स्पर्धा में भारत को गोल्ड दिलाया है।

जुलाई में भी जीता था वर्ल्ड कप गोल्ड

नीरू ढांढा के लिए 2026 का साल खास रहा है। इसी साल जुलाई में वह ट्रैप शूटिंग में वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनी थीं। उन्होंने इटली में खेले गए शॉटगन वर्ल्ड कप के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।

IAS छोड़ अब राजनीति की राह पर दिव्या मित्तल, 10 मिनट के वीडियो में खोले कई राज, बोलीं- 'किसी दल के साथ...'

भारत के खाते में 5वां गोल्ड

नीरू के गोल्ड के साथ 2026 एशियन गेम्स में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 5 हो गई है। महिला क्रिकेट टीम, महिला और पुरुष कबड्डी टीम, शूटिंग में कमलजीत और सुरुची सिंह और अब नीरू ढांढा ने गोल्ड मेडल जीता है। भारत के कुल पदकों की संख्या 47 हो गई है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts