'मां ही थीं पिता के ब्रेन हैमरेज की वजह'...नीरजा शर्मा मर्डर केस में आयुषी का बड़ा दावा, पुलिस को सौंपे वीडियो

जयपुर के नीरजा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़ आया है। गिरफ्तार आयुषी शर्मा ने हत्या के आरोपों से इनकार करते हुए पुलिस को मां और पिता से जुड़े वीडियो दिखाए हैं। वहीं, मृतका के भाई राकेश शर्मा ने चचेरे भाई बलराम पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी दावों और साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।
नीरजा शर्मा मर्डर केस में आयुषी का बड़ा दावा, पुलिस को सौंपे वीडियो
नीरजा शर्मा मर्डर केस में आयुषी ने बड़ा दावा किया है कहा- पिता के ब्रेन हैमरेज की वजह मां थीं।

जयपुर के चर्चित नीरजा शर्मा हत्याकांड की जांच में नया मोड़ सामने आया है। मां की हत्या की साजिश रजने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा ने पुलिस पूछताछ में खुद को बेगुनाह बताया है। आयुषी ने पुलिस को कुछ वीडिया दिखाए हैं और दावा किया है कि उसकी मां नीरजा शर्मा पिता विजय शर्मा के साथ मारपीट करती थीं। दुसरी ओर, मृतका के भाई राकेश शर्मा ने चचेरे भाई बलराम पर ब्लैकमेलिंग और साजिश के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अब इन सभी दावों और वीडियो की जांच कर कर रही है।  

पूछताछ में आयुषी ने हत्या के आरोपों से किया इनकार 

जयपुर में नीरजा शर्मा हत्याकांड की जांच के दौरान गिरफ्तार आयुषी शर्मा ने पुलिस पूछताछ में अपनी मां की हत्या की साजिश में शामिल होने से इनकार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आयुषी ने कहा कि उसने मां की हत्या नहीं कराई और उस पर लगाए गए आरोप सही नहीं हैं। पूछताछ के दौरान आयुषी ने पुलिस के सामने कुछ वीडियो भी पेश किए। उसका दावा है कि इन वीडियो में उसकी मां नीरजा शर्मा, उसके पिता विजय शर्मा (वशिष्ठ) के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं। हालांकि, इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही होगी।

पिता के ब्रेन हैमरेज के लिए मां को बताया जिम्मेदार 

आयुषी ने पूछताछ में यह भी दावा किया कि उसकी मां के व्यवहार की वजह से उसके पिता मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे। उसका कहना है कि लगातार तनाव के कारण ही पिता को ब्रेन हैमरेज हुआ था। आयुषी के मुताबिक, वह अपने पिता को मां से दूर ले गई थी ताकि उन्हें परेशानी से बचाया जा सके। उसने पुलिस से कहा कि उसके पिता उसके साथ रहना पसंद करते थे और उससे बेहद लगाव रखते थे।

Breaking News

नौकरी और संपत्ति को लेकर भी दी सफाई

पुलिस पूछताछ में आयुषी ने सरकारी नौकरी और संपत्ति को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उसने कहा कि वह नौकरी और संपत्ति इसलिए चाहती थी क्योंकि उसे लगता था कि यह उसके पिता की कमाई और अधिकार से जुड़ी है। उसके मुताबिक, इस पर उसकी मां का अधिकार नहीं होना चाहिए था। आयुषी ने कहा कि वह अपनी दादी की बात ज्यादा मानती थी। उसने बताया कि उसका चचेरा भाई बलराम परिवार में उसके अभिभावक की तरह था, लेकिन उसने बलराम के साथ किसी तरह के प्रेम संबंध या साजिश में शामिल होने से इनकार किया।

मृतका के भाई ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

मामले में एक नया आरोप मृतका नीरजा शर्मा के भाई राकेश शर्मा ने लगाया है। उन्होंने दावा किया कि चचेरा भाई बलराम ने आयुषी को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था या फिर किसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था। राकेश शर्मा ने पुलिस से बलराम को गिरफ्तार कर पूरे मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है। हालांकि, पुलिस हिरासत में आयुषी ने इन आरोपों को भी खारिज कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case : ट्विशा शर्मा मौत केस में AIIMS की दूसरी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले स्किन टिशू

परिवार में लंबे समय से चल रहा था विवाद

जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि परिवार के भीतर लंबे समय से विवाद का माहौल था। आयुषी का कहना है कि घर में अक्सर नीरजा शर्मा के व्यवहार को लेकर चर्चा होती थी और परिवार के कई सदस्य उनसे नाराज रहते थे। वहीं, परिवार में एक-दूसरे पर अवैध संबंधों के आरोप लगने और इसी बात को लेकर झगड़े होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

वीडियो और बयानों की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल जयपुर पुलिस आयुषी शर्मा के दावों, उसके द्वारा दिखाए गए वीडियो, राकेश शर्मा के आरोपों और परिवार के अन्य सदस्यों के बयानों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की साजिश के पीछे असली वजह क्या थी और इस मामले में किसकी क्या भूमिका रही। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि आयुषी के दावे कितने सही हैं और परिवार के अन्य सदस्यों के आरोपों में कितनी सच्चाई है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts