डायमंड लीग 2025 में दूसरे गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, लगातार तीसरी बार जीला सिल्वर; 85.01 मीटर का किया थ्रो

Follow on Google News
डायमंड लीग 2025 में दूसरे गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा,  लगातार तीसरी बार जीला सिल्वर; 85.01 मीटर का किया थ्रो
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में आयोजित डायमंड लीग फाइनल 2025 में उन्होंने 85.01 मीटर का थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया। हालांकि, यह लगातार तीसरा मौका रहा जब नीरज को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

    कैसा रहा फाइनल का मुकाबला

    • लेट्जिग्रुंड स्टेडियम में हुए मुकाबले में नीरज ने पहले प्रयास में 84.35 मीटर का थ्रो किया।
    • दूसरा थ्रो- 82.00 मीटर
    • तीसरा, चौथा और पांचवां प्रयास-फाउल
    • आखिरी (छठा) प्रयास- 85.01 मीटर

    यानी आखिरी मौके पर उन्होंने लय पकड़कर दूसरे स्थान पर जगह बनाई। वहीं, जूलियन वेबर ने पहले ही थ्रो (91.37 मी.) से बढ़त बनाई और दूसरे प्रयास (91.51 मी.) में और बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक पक्का कर लिया।

    फाइनल में टॉप-3 खिलाड़ी

    जूलियन वेबर (जर्मनी) – 91.51 मीटर (गोल्ड)

    नीरज चोपड़ा (भारत) – 85.01 मीटर (सिल्वर)

    केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो) – 84.95 मीटर (ब्रॉन्ज)

    नीरज का डायमंड लीग सफर

    • 2022 ज्यूरिख- गोल्ड
    • 2023 यूजीन- सिल्वर
    • 2024 ब्रुसेल्स- सिल्वर
    • 2025 ज्यूरिख- सिल्वर
    • 2022 में वे पहले भारतीय बने थे जिन्होंने डायमंड लीग का गोल्ड जीता। इसके बाद से लगातार तीन साल उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है।

    इस सीजन में नीरज का प्रदर्शन

    • दोहा डायमंड लीग (मई 2025) – 90.23 मीटर (करियर बेस्ट), लेकिन दूसरा स्थान
    • पेरिस डायमंड लीग (जून 2025) – 88.16 मीटर, पहला स्थान
    • ज्यूरिख फाइनल (अगस्त 2025) – 85.01 मीटर, दूसरा स्थान

    क्या है डायमंड लीग?

    डायमंड लीग एथलेटिक्स की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मानी जाती है। हर साल मई से सितंबर तक अलग-अलग शहरों में 14 लेग आयोजित होते हैं। टॉप-8 खिलाड़ियों को अंक दिए जाते हैं और फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी डायमंड ट्रॉफी और कैश प्राइज (30-50 हजार डॉलर तक) के लिए मुकाबला करते हैं।

    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025

    सिल्वर जीतने के बाद नीरज अब जापान के टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (13-21 सितंबर) की तैयारी करेंगे। यहां वह अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे।

    ये भी पढ़ें: R Ashwin IPL Retirement: रविचंद्रन अश्विन ने IPL से लिया संन्यास, विदेशी T-20 लीग्स में खेलना रखेंगे जारी 

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts