Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

14 राज्यों में आंधी-तूफान से मचा हड़कंप, तेज बारिश से 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत, MP में हीटवेव अलर्ट 

Follow on Google News
14 राज्यों में आंधी-तूफान से मचा हड़कंप, तेज बारिश से 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत, MP में हीटवेव अलर्ट 
भारत के कई भागों में मौसम के मिजाज बदलते नजर आ रहे हैं। शनिवार को मौसम विभाग ने राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, नॉर्थ ईस्ट समेत 14 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। इसके साथ तेज बारिश की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवाओं का असर से पूरा मध्य प्रदेश में दिखाई दे रहा है। इस सीजन में पहली बार पारा 44°C से पार गया।  इसके साथ खजुराहो, गुना और नौगांव सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां पारा 44 डिग्री पार हो गया। शनिवार को पारा 42.5°C और रविवार को 43.1°C तक पहुंचने के आसार हैं। साथ ही 5 जिलों में लू चलने की भी आशंका जताई गई है। 

तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान 

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश की वजह से दो मकान गिर गए। हादसे में एक महिला और उसकी 9 महीने की बच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए। वहीं, लखनऊ में शनिवार तड़के 3 बजे तूफान आया, जिससे सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, कई रास्ते बंद हो गए। वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भी तेज आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। हिमाचल प्रदेश में भी शुक्रवार से मौसम खराब है। तेज बारिश और ओलावृष्टि के साथ तूफान ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिल्ली में आंधी-तूफान के बाद गिरी 4 मंजिला इमारत

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मलबे से 14 लोगों को निकाल लिया गया है। अभी भी 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर NDRF और दिल्ली पुलिस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। 

दिल्ली में आज भी बारिश

शुक्रवार शाम दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, नरेला, पीतमपुरा और मयूर विहार में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई।दिल्ली के पूसा में तापमान 36°C से गिरकर 27°C हो गया, वहीं पीतमपुरा और मयूर विहार में 37°C से गिरकर 27°C दर्ज किया गया। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 25.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और आंधी व हल्की बारिश की संभावना जताई है। हवा की गति 40-60 किमी/घंटा रह सकती है। ये भी पढ़ें- नेपाल में भारतीय पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 लोग घायल; ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts