Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1 लाख! योगी सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, जानें कब आएगी पहली किस्त

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी एक करोड़ महिलाओं को ₹1 लाख तक का ब्याजमुक्त क्रेडिट देगी। पहली किस्त ₹20 हजार दिसंबर में मिलेगी। इसके बाद ₹30 हजार और ₹50 हजार की किस्त दी जाएगी। रकम डीबीटी के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1 लाख! योगी सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, जानें कब आएगी पहली किस्त
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी एक करोड़ महिलाओं को ₹1 लाख तक का ब्याजमुक्त क्रेडिट देगी।

आपको अगर अपना छोटा कारोबार शुरू करने के लिए बिना ब्याज का ₹1 लाख मिल जाए तो कैसा रहेगा? उत्तर प्रदेश सरकार अब राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी एक करोड़ महिलाओं के लिए ऐसी ही योजना लेकर आई है। इस रकम का इस्तेमाल महिलाएं अपना काम शुरू करने या पहले से चल रहे कारोबार को बढ़ाने में कर सकेंगी।

पहली किस्त दिसंबर में मिलेगी

योजना के तहत महिलाओं को एक साथ ₹1 लाख नहीं दिए जाएंगे। यह रकम तीन किस्तों में मिलेगी। सबसे पहले दिसंबर में ₹20 हजार की ब्याजमुक्त राशि दी जाएगी। इसके बाद पहली किस्त चुकाने पर ₹30 हजार की दूसरी किस्त और फिर ₹50 हजार की तीसरी किस्त दी जाएगी। इस तरह महिलाओं को कुल ₹1 लाख का ब्याजमुक्त क्रेडिट मिलेगा।

विशेष क्रेडिट कार्ड से मिलेगा पैसा

इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन से जुड़े समूहों की महिलाओं को दिया जाएगा। इसके लिए पात्र महिलाओं को विशेष क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। योजना को तीन साल तक लागू करने की तैयारी है। सरकार का मकसद साफ है-महिलाओं को सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने और कमाई का जरिया बनाने में मदद करना।

Breaking News

बैंक खाते में सीधे पहुंचेगी रकम

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने योजना को लेकर अधिकारियों और बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र महिलाओं को पैसा डीबीटी के जरिए सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाए। इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और महिलाओं को समय पर पैसा मिल सकेगा।

छोटे कारोबार को मिलेगा बड़ा सहारा

सरकार के मुताबिक, महिलाएं इस रकम से अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकती हैं या पहले से चल रहे काम को आगे बढ़ा सकती हैं। इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। योजना के तहत महिलाओं को डिजिटल पेमेंट, ऑनलाइन बिक्री, डिजिटल मार्केटिंग और आधुनिक तरीके से कारोबार चलाने की जानकारी से जोड़ने की भी तैयारी है।

ये भी पढ़ें: सीएम ने सागर में भर्ती मरीजों का जाना हाल, बोले-फांसी और उम्रकैद वाली धाराओं में होगी कार्रवाई

सरकार का फोकस महिला सशक्तिकरण पर

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में एक करोड़ समूह की महिलाओं को ब्याजमुक्त क्रेडिट देने की योजना तैयार की गई है। अब देखना होगा कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं के छोटे कारोबार को कितना बढ़ावा देती है और कितनी महिलाएं इसका फायदा उठाकर अपना काम शुरू कर पाती हैं।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts