भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, BSF की फायरिंग में 2 घुसपैठिए ढेर
पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF ने नाकाम कर दिया। BSF के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे तीन लोग पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। चेतावनी के बाद हुई फायरिंग में दो घुसपैठिए मारे गए, जबकि तीसरा वापस लौट गया।
Shivani Gupta
2 Oct 2026



























