जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लैंडमाइन विस्फोट :JCO समेत 4 जवान घायल, गश्त के दौरान हुआ धमाका

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास गश्त के दौरान लैंडमाइन विस्फोट हो गया। हादसे में एक जेसीओ समेत भारतीय सेना के चार जवान घायल हुए हैं। सभी को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में बहकर आई बारूदी सुरंग को हादसे की वजह माना जा रहा है।
JCO समेत 4 जवान घायल, गश्त के दौरान हुआ धमाका

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेना की नियमित गश्त के दौरान एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया, जिसमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) समेत चार जवान घायल हो गए।

गश्त के दौरान हुआ धमाका

सैन्य अधिकारियों के अनुसार, यह घटना राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में हुई। सेना की एक टुकड़ी सीमा क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक लैंडमाइन सक्रिय हो गई और उसमें जोरदार विस्फोट हो गया।

धमाके की आवाज सुनते ही आसपास तैनात सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में घायल जेसीओ और तीन अन्य जवानों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी का इलाज जारी है।

Jammu Kashmir

कैसे हुआ हादसा?

अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से घुसपैठ रोकने के लिए अग्रिम इलाकों में लैंडमाइंस बिछाई जाती हैं। लेकिन कई बार भारी बारिश और मिट्टी खिसकने के कारण ये बारूदी सुरंगें अपनी जगह से हटकर दूसरे स्थानों पर पहुंच जाती हैं।

बहकर आई लैंडमाइन पर पड़ा पैर

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि जवानों का पैर ऐसी ही एक लैंडमाइन पर पड़ गया, जो अपनी मूल जगह से बहकर रास्ते में आ गई थी। इसके चलते विस्फोट हुआ और चार सैनिक घायल हो गए।

इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। साथ ही आसपास मौजूद अन्य लैंडमाइंस की भी जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts