Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंजाब चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट के अगले दिन दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी

Punjab Election 2027: AAP के विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी से इस्तीफा दिया। पहली उम्मीदवार सूची के अगले दिन आया फैसला।
पंजाब चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट के अगले दिन दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पटियाला जिले की समाना सीट से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। दोनों नेताओं का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब पार्टी ने एक दिन पहले ही 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

केजरीवाल को भेजा इस्तीफा, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने अपना इस्तीफा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा है। वहीं, समाना से विधायक और पंजाब के पूर्व मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। खास बात यह है कि AAP ने अपनी पहली सूची में समाना और सनौर दोनों विधानसभा सीटों से उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। ऐसे में दोनों विधायकों के इस्तीफे के बाद इन सीटों पर पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

समाना सीट पर सुरजीत सिंह रखड़ा के नाम की चर्चा

समाना विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा को लेकर पहले से चर्चा चल रही थी। आम आदमी पार्टी ने सितंबर में उन्हें इस क्षेत्र का हलका प्रभारी नियुक्त किया था। इसके बाद उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था। हालांकि, पार्टी ने अभी तक समाना सीट से उनके नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

अपनी ही सरकार के कामकाज पर सवाल उठा चुके हैं पठानमाजरा

सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पहले भी अपनी ही सरकार के कामकाज पर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। इसके अलावा, उनके खिलाफ सितंबर 2025 में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। जीरकपुर की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर दर्ज केस में महिला ने आरोप लगाया था कि पठानमाजरा ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे संबंध बनाए और पहले से शादीशुदा होने के बावजूद 2021 में उससे विवाह किया था।

Breaking News

मार्च में ग्वालियर से हुई थी गिरफ्तारी, मई में मिली जमानत

इस मामले में पुलिस हिरासत से भागने के छह महीने से अधिक समय बाद पंजाब पुलिस ने इसी साल मार्च में पठानमाजरा को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद मई में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दे दी थी। दो विधायकों के इस्तीफे के बाद अब आम आदमी पार्टी के सामने समाना और सनौर सीटों पर नए उम्मीदवारों के चयन की चुनौती है। दोनों सीटों पर पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts