Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी के जन्मदिन पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा संकल्प, अंगदान का लिया प्रण, शुरू की खास पहल

PM नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने मरणोपरांत अंग और शरीर दान करने का संकल्प लिया। उन्होंने दिल्ली सरकार के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर डोनर के तौर पर पंजीकरण कराया। इसी मौके पर दिल्ली सरकार ने अंगदान से जुड़ा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य लोगों को अंगदान के लिए जागरूक करना है।
PM मोदी के जन्मदिन पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा संकल्प, अंगदान का लिया प्रण, शुरू की खास पहल
PM नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने मरणोपरांत अंग और शरीर दान करने का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर दिल्ली में कई सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंगदान का संकल्प लिया और आधिकारिक तौर पर डोनर के रूप में पंजीकरण कराया। दिल्ली सरकार ने इसी मौके पर अंगदान के लिए एक आधिकारिक प्लेटफॉर्म भी शुरू किया है।

अंगदान के लिए लिया संकल्प

रेखा गुप्ता ने मरणोपरांत अपने अंग और शरीर दान करने का संकल्प लिया। उन्होंने इसके लिए दिल्ली सरकार के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर डोनर के तौर पर पंजीकरण कराया और प्रमाणपत्र प्राप्त किया। अंगदान के जरिए मृत्यु के बाद जरूरतमंद मरीजों को अंग प्रत्यारोपण में मदद मिल सकती है। दिल्ली सरकार के अनुसार, अंगदान जीवन बचाने और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की मदद करने का माध्यम है।

X Post

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया आधिकारिक प्लेटफॉर्म

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली सरकार ने अंगदान से जुड़ी ऑनलाइन सुविधा भी शुरू की। इस प्लेटफॉर्म के जरिए लोग अंगदान को लेकर जानकारी हासिल कर सकते हैं और डोनर के तौर पर पंजीकरण की प्रक्रिया समझ सकते हैं। सरकार की ओर से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अंगदान जीवित रहते या मृत्यु के बाद भी अलग-अलग परिस्थितियों में किया जा सकता है। मृत्यु के बाद अंगदान के लिए निर्धारित चिकित्सकीय प्रक्रिया और सहमति जरूरी होती है।

लोगों से भी अंगदान की अपील

इस पहल के जरिए लोगों को अंगदान के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया है। इसका उद्देश्य अंग प्रत्यारोपण की जरूरत वाले मरीजों तक उपलब्ध अंगों की संख्या बढ़ाने और समाज में अंगदान को लेकर जागरूकता फैलाना है। देश में भी अंगदान को लेकर भागीदारी बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जून 2026 तक भारत में 5 लाख से ज्यादा अंगदान प्रतिज्ञाएं दर्ज की जा चुकी थीं।

ये भी पढ़ें: 20-50 रुपये के खर्च भी कर रहे हैं जेब खाली, कैश और UPI का ऐसे रखें हिसाब

PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम

PM मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इनमें स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौधारोपण और अन्य जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं। अंगदान की पहल को भी इसी सेवा अभियान का हिस्सा बनाया गया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने खास गीत तैयार किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस गीत को लॉन्च किया। गीत के बोल बच्चों और मुख्यमंत्री ने मिलकर तैयार किए हैं।

बच्चों ने बनाए खास कार्ड

छात्रों ने प्रधानमंत्री के लिए अपने हाथों से सुंदर कार्ड भी बनाए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वह खुद यह सुनिश्चित करेंगी कि बच्चों के बनाए ये कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचें।

Breaking News

PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मोदी ने 25 साल तक लगातार देश की सेवा की है। उन्होंने दिल्लीवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

दिल्ली के विकास का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2014 से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली ने अलग-अलग क्षेत्रों में विकास देखा है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, नीतिगत सुधार और सुशासन जैसे क्षेत्रों में भी बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में दिल्ली आगे बढ़ रही है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts