🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया और तरुण चुग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नई जिम्मेदारियां तय की हैं। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुग को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। नई राष्ट्रीय टीम में स्मृति ईरानी, राम माधव, वसुंधरा राजे और पीयूष गोयल समेत कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है।
Follow on Google News
विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया और तरुण चुग को मिली बड़ी जिम्मेदारी
विनोद तावड़े, सतीश पूनिया और तरुण चुग

बीजेपी ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के चुनावों को देखते हुए अनुभवी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में घोषित नई राष्ट्रीय टीम में कई नए चेहरों को भी जगह मिली है।

विनोद तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी

बीजेपी ने वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव

विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। तावड़े राज्यसभा सांसद भी हैं। उत्तर प्रदेश बीजेपी के लिए बेहद अहम राज्य है, इसलिए चुनाव की कमान तावड़े को सौंपे जाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पंजाब की कमान सतीश पूनिया को

पार्टी ने सतीश पूनिया को पंजाब विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है। पूनिया बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं। पंजाब में बीजेपी के सामने संगठन को मजबूत करने और पार्टी का चुनावी आधार बढ़ाने की चुनौती है। ऐसे में पूनिया को यह जिम्मेदारी देना पार्टी की चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

/img/404/1787032126360

ये भी पढ़ें: नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, गजेंद्र पटेल की एंट्री

गुजरात में तरुण चुग संभालेंगे मोर्चा

तरुण चुग को गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। चुग राज्यसभा सांसद हैं और संगठन में पहले भी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। गुजरात लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ रहा है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने चुग को यहां की जिम्मेदारी सौंपी है।

नई टीम में युवा और अनुभवी नेताओं का मेल

बीजेपी में हुआ यह बदलाव अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यकाल में पहली बड़ी राष्ट्रीय टीम कवायद माना जा रहा है। पार्टी ने नई टीम में युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वहीं पूर्व आरएसएस नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: BJP की नई टीम में MP-छत्तीसगढ़ का दबदबा, कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वसुंधरा राजे और पीयूष गोयल को भी नई जिम्मेदारी

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने संगठन महामंत्री बीएल संतोष को उनके पद पर बरकरार रखा है। मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारी अनिल बलूनी के पास ही रहेगी। वहीं सोशल मीडिया की कमान छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को सौंपी गई है।

विधानसभा चुनावों पर बीजेपी का फोकस

बीजेपी के इस संगठनात्मक बदलाव में आने वाले विधानसभा चुनावों पर पार्टी का फोकस साफ नजर आ रहा है। खासतौर पर यूपी, पंजाब और गुजरात में अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी देकर बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करने का संकेत दिया है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
icon

Latest Posts