BJP की नई टीम में MP-छत्तीसगढ़ का दबदबा, कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जगह दी गई है। पार्टी ने महिलाओं और अलग-अलग सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने पर भी जोर दिया है। स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है, जबकि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
मध्य प्रदेश से 6 नेताओं को मिली जगह
नितिन नवीन की नई टीम में मध्य प्रदेश के कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं बंशीलाल गुर्जर को BJP किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक और आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी पढ़ें: नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, गजेंद्र पटेल की एंट्री
मध्य प्रदेश से इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल राष्ट्रीय महामंत्री, कविता पाटीदार राष्ट्रीय मंत्री और बंसीलाल गुर्जर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक और आशीष अग्रवाल को मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली है।
छत्तीसगढ़ से इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में छत्तीसगढ़ को भी प्रतिनिधित्व मिला है। यहां से रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने संगठन में छत्तीसगढ़ की भी भूमिका मजबूत की है। छत्तीसगढ़ से रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा अध्यक्ष और दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।
नई टीम में संगठन के साथ चुनावी समीकरण पर भी फोकस
BJP की नई राष्ट्रीय टीम में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश की गई है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां भी इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही हैं। पार्टी ने नई टीम में अनुभव, युवा नेतृत्व, महिला भागीदारी और सामाजिक समीकरण को साथ लेकर चलने का संदेश दिया है।












