Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीधी में खाने से बीमार हुए 26 बच्चे, अस्पताल में भर्ती; मिड डे मील में गिर गई थी छिपकली

सीधी में खाने से बीमार हुए 26 बच्चे, अस्पताल में भर्ती; मिड डे मील में गिर गई थी छिपकली
मप्र के सीधी जिले के एक स्कूल में मध्याह्न भोजन में छिपकली गिर गई। इससे 26 बच्चे बीमार हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये मामला जनपद शिक्षा केंद्र सिहावल के शासकीय प्राथमिक शाला घमसान, उत्तर टोला पतुखली का है। डॉक्टर ने बच्चों को खतरे से बाहर बताया है।

बच्चों की तबीयत में सुधार

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद हड़कम्प मच गया। फूड पॉइजनिंग की वजह से किसी को सिर दर्द तो किसी को पेट दर्द की शिकायत हुई। परिजनों और शिक्षकों ने 108 एंबुलेंस और दूसरे वाहनों के जरिए शाम होते-होते सबको जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अब उनकी तबीयत में सुधार है। किसी को भी गंभीर समस्या नहीं हुई है। शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिलते ही वे भी जिला अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम बच्चों की जांच कर रही है। बीमार बच्चों का इलाज सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है।

स्कूल में थे 51 बच्चे

शासकीय प्राथमिक शाला घमसान उत्तर टोला पतुलखी में कुल 51 बच्चे स्कूल में उपस्थित थे। जिसमें से 32 बच्चों ने खाना खाया था तथा 26 बच्चों की तबीयत खराब हो गई। वहीं मध्यान भोजन देने का कार्य देवी महिला स्व सहायता समूह के द्वारा स्कूल में बच्चों को किया जाता है।

सभी बच्चे सुरक्षित हैं : सीधी कलेक्टर

सीधी कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है की खाना बनाने के बाद छिपकली उसमें गिर गई थी जिसकी वजह से ज्यादा गंभीर समस्या नहीं हुई। वहीं इस घटना में कुल 26 बच्चे बीमार हुए हैं जिनका इलाज सतत रूप से डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है तथा सभी बच्चे सुरक्षित हैं। सीधी कलेक्टर का कहना है कि इस घटना के संबंध में गहनता के साथ जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें: सिवनी में उल्टी-दस्त का प्रकोप, एक महिला की मौत; 50 से ज्यादा लोग बीमार मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts