Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नंदीग्राम उपचुनाव में BJP का बड़ा दांव, शुभेंदु अधिकारी के PA की मां को बनाया प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
नंदीग्राम उपचुनाव में BJP का बड़ा दांव, शुभेंदु अधिकारी के PA की मां को बनाया प्रत्याशी

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। खास बात यह है कि नामांकन के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और नंदीग्राम से जुड़े प्रमुख नेता सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। हासिरानी रथ को बीजेपी ने इस उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। वह चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक रह चुके थे और मई में उनकी हत्या कर दी गई थी। ऐसे में हासिरानी रथ की उम्मीदवारी को लेकर राजनीतिक चर्चा काफी तेज है।

6 अक्टूबर को होगा मतदान

चुनाव आयोग ने नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान कराने का ऐलान किया है। इसके बाद से ही बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर अटकलें चल रही थीं। इनमें हासिरानी रथ का नाम सबसे आगे माना जा रहा था।

चुनाव पर सबकी नजर

नंदीग्राम पश्चिम बंगाल की बेहद चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल है। यही वजह है कि इस उपचुनाव को लेकर बीजेपी और सत्तारूढ़ दल के बीच मुकाबला अहम माना जा रहा है। हासिरानी रथ के नामांकन के साथ ही चुनावी माहौल और गर्म होने की उम्मीद है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है...

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts