Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नागपुर में भीषण हादसा : कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत; शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

Follow on Google News
नागपुर में भीषण हादसा : कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत; शादी समारोह से लौट रहे थे सभी
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक घायल हो गया। ये दर्दनाक हादसा शुक्रवार देर रात शहर के काटोल-कमलेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास हुआ। कार में सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कार के उड़े परखच्चे

पुलिस के मुताबिक, हादसा देर रात करीब 12 से 2 बजे के बीच हुआ। कार में सवार सभी 7 लोग शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी काटोल-कमलेश्वर रोड पर सामने से आ रहे सोयाबीन से भरे ट्रक से भिंड़त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा टूटकर अलग हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, दो लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया,  जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।

आरोपी चालक गिरफ्तार

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे हुए 7 लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना के आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं, इस मामले में शराब पीकर गाड़ी चलाने के द़ृष्टिकोण से भी पड़ताल कर रही है। ये भी पढ़ें-मुलताई-नागपुर हाईवे पर हादसा, अनियंत्रित होकर बस पुलिया पर चढ़ी; 15 यात्री घायल
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts