भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला को देवर ने पीटा, CM शिवराज ने मुलाकात कर जाना हाल, महिला बोलीं- मैं भैया के साथ हूं

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भाजपा को विधानसभा चुनाव में वोट देने पर परिवार के सदस्यों द्वारा मारपीट की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को प्रताड़ति समीना बी को सीएम हाउस बुलाकर मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। समीना बी अपने बच्चों के साथ सीएम हाउस पहुंची थी। वहीं समीना ने बताया, "मैंने भाजपा को वोट दिया था, इसलिए मेरे देवर जावेद ने नाराज होकर मेरे साथ मारपीट की। मैं भैया के साथ हूं, भैया को मेरी फिक्र हैं। मैं उनको वोट दूंगी।"
[embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1733448794379796701[/embed]
इस मुलाकात के बाद सीएम ने एक्स पर पोस्ट किया, "मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ति करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ति बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी। मेरी बहन, तुम किसी बात की चिंता मत करना, तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे साथ है।''
तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे साथ है : सीएम
सीएम शिवराज को जानकारी प्राप्त हुई थी कि भाजपा को वोट देने पर समीना बी के साथ परिवार के सदस्यों द्वारा मारपीट की गई है। इसके बाद सीएम शिवराज ने समीना बी को मुख्यमंत्री निवास बुलाकर चर्चा की। उन्होंने महिला को सुरक्षा और सम्मान देने को लेकर आश्वस्त किया।