ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP Politics : सीएम शिवराज ने लिखा ‘सभी को राम-राम’; वीडी ने कहा- विधायक दल ही तय करेगा मुख्यमंत्री, सोमवार को होगी बैठक

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। ये अब तय नहीं हो सका है। लेकिन, सीएम के नाम पर सस्पेंस सोमवार (11 दिसंबर) को खत्म होगा। भाजपा ने विधायकों की राय जानने और सरकार के गठन के लिए तीनों पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। ये सोमवार सुबह भोपाल पहुंचेंगे, इसी दिन शाम 4 बजे से विधायकों की बैठक शुरू होगी। जिसमें सीएम का नाम तय होगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ‘सभी को राम-राम…।’ इससे प्रदेश में सियासी अटकलें तेज हो गई। सीएम के राम-राम… लिखने कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति में सबसे पहले हम शुरुआत ही राम राम से करते हैं। यह राम का देश है।


पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक हलचल

मध्य प्रदेश में विधानसभा के परिणाम आए एक सप्ताह पूरा हो गया है, लेकिन मख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं हआ है। भाजपा ने इस पर बिना मुख्यमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़ा था। साथ ही कई दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतारा है। ऐसे में चर्चा है कि मुख्यमंत्री शिवराज ही अगले मुख्यमंत्री होगे या फिर कोई और। इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान की एक पोस्ट ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा – ‘सभी को राम-राम…।’ इसके बाद कयास लग रहे है की क्या सीएम चौहान पूरी तरह मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर हो गए और विदा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री की रेस पर वीडी शर्मा ने कही ये बात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शनिवार को मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पद की दौड़ के संबंध में वीडी शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ही सब कुछ तय करेगा। राज्य के विकास को आगे बढ़ाने और 2024 में मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए, राज्य की द्दष्टि से जो सर्वश्रेष्ठ होगा, वहीं होगा। हम कैडर बेस ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ता हैं। मुख्यमंत्री कौन होगा, उप मुख्यमंत्री कौन होंगे, होंगे, नहीं होंगे? इसका निर्णय नेतृत्व करेगा।

आगामी 11 तारीख को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए तीनों पर्यवेक्षक शामिल होंगे। 11 दिसंबर को शाम 4 बजे विधायक दल की बैठक होगी, जिसके लिए विधायकों को आमंत्रण चला गया है।

राम – राम करना तो नैचुरल है : शर्मा

सीएम शिवराज की राम-राम वाली पोस्ट पर वीडी शर्मा ने कहा- राम – राम करना तो नैचुरल है। हमारी संस्कृति में सबसे पहले हम शुरुआत ही राम राम से करते हैं। यह राम का देश है। हम सभी सुबह राम राम करते हैं। पूरा देश ही राम राम कर रहा है।

कांग्रेस का वोट बैंक खिसका : शर्मा

आदिवासी इलाकों में पार्टी की अपेक्षाकृत कम सफलता को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि पार्टी को सभी क्षेत्रों में हर समाज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। आदिवासी क्षेत्रों में पार्टी ने 47 में से 27 सीटें जीती हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजधानी भोपाल की जिन विधानसभाओं में आए थे, वहां का कांग्रेस का वोट बैंक खिसक गया है। भोपाल की दो सीटें कांग्रेस के खाते में जाने के संदर्भ में शर्मा ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी हर बूथ पर जीत हासिल करेगी। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के बारे में भी शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव पार्टी 30 हजार वोट से हारी थी। अब छिंदवाड़ा जिले में तीन विधानसभाओं में भाजपा बहुत कम मार्जिन से हारी है। पार्टी का संकल्प है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी वो सीट जीत कर भी 29 कमल फूल मोदी को सौंपेगी।

BJP ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए

मध्य प्रदेश में विधायक दल के नेता के चयन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य के. लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें- MP Politics : 11 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम का होगा ऐलान

संबंधित खबरें...

Back to top button