Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Mumbai Indians का बड़ा ऐलान... IPL 2024 में Hardik Pandya होंगे कैप्टन, Rohit Sharma को हटाया

Follow on Google News
Mumbai Indians का बड़ा ऐलान... IPL 2024 में Hardik Pandya होंगे कैप्टन, Rohit Sharma को हटाया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। मुंबई ने हार्दिक को इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया है। बता दें कि रोहित की अगुवाई में मुंबई की टीम पांच बार चैम्पियन बनी है। वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इस लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीम है। मुंबई इंडियन्स ने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से करार कर पिछले महीने अपनी टीम में शामिल किया। हार्दिक की अगुवाई में गुजरात की टीम अपने शुरुआती सत्र में खिताब जीतने में सफल रही, जबकि पिछले सत्र के फाइनल में उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियन्स से जारी बयान के मुताबिक, नेतृत्व में बदलाव उनकी भविष्य की योजना का हिस्सा है।

रोहित के शानदार योगदान के लिए धन्यवाद : फ्रेंचाइजी

फ्रेंचाइजी ने रोहित को उनकी शानदार योगदान के लिए धन्यवाद दिया। हार्दिक की नियुक्ति पर मुंबई इंडियन्स के वैश्विक प्रदर्शन प्रमुख महेला जयवर्धने ने कहा- यह विरासत निर्माण और भविष्य के लिए तैयार रहने के मुबई इंडियन्स की सोच का हिस्सा है। उन्होंने कहा- मुंबई को सचिन तेंदुलकर से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित तक हमेशा असाधारण नेतृत्व का साथ मिला है। इन सभी ने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी हमेशा ध्यान दिया।

मुंबई इंडियंस को रोहित ने 5 बार चैंपियन बनाया

हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सत्र के लिए मुंबई इंडियन्स की बागडोर संभालेंगे। रोहित 2013 में मुंबई इंडियन्स के कप्तान बने थे। उनकी अगुवाई में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता। रोहित के नेतृत्व ने न केवल टीम को अद्वितीय सफलता दिलाई है, बल्कि उन्होंने खुद को आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक के रूप में खुद को साबित किया। उनके मार्गदर्शन में मुंबई अब तक की सबसे सफल और पसंदीदा टीमों में से एक बन गई है। हार्दिक ने आईपीएल में मुंबई के शानदार प्रदर्शन में लंबे समय तक अपना योगदान दिया है। टाइटन्स की कप्तानी संभालने से पहने वह 2015 और 2021 तक टीम के सबसे अहम सदस्य में से एक थे। खेल से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts