Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर भगदड़ : 9 यात्री घायल, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची अफरा-तफरी, दिवाली पर गोरखपुर जा रहे थे यात्री

Follow on Google News
मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर भगदड़ : 9 यात्री घायल, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची अफरा-तफरी, दिवाली पर गोरखपुर जा रहे थे यात्री
मुंबई। दिवाली और छठ पूजा के लिए देश भर से लोग अपने-अपने घरों की ओर जा रहे हैं। इसी बीच मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर रविवार सुबह भगदड़ मच गई। इस दौरान 9 यात्री घायल हो गए, इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सुबह करीब 6 बजे हुआ। अधिकारियों ने बताया कि, बांद्रा टर्मिनस, बांद्रा (ई) के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस आई थी। उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई।

कैसे मची भगदड़

जानकारी के मुताबिक, बांद्रा टर्मिनस छठ और दीपावली के लिए घर जाने वालों की भारी भीड़ है। मुंबई रेलवे स्टेशन पर जैसे ही बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन नंबर 22921) आई तो लोग उसमें चढ़ने के लिए लोग धक्का मुक्की करने लगे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ में घायल लोगों को इलाज मिलने से पहले प्लेटफॉर्म पर ही लिटाया गया। वहीं डॉ. रितेश (एमओ बांद्रा भाभा अस्पताल) से मिली जानकारी के अनुसार कुल 9 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये लोग हुए घायल

  1. शब्बीर अब्दुल रहमान एम/40, हालत स्थिर
  2. परमेश्वर सुखदार गुप्ता एम/28, हालत स्थिर
  3. रवींद्र हरिहर चुमा एम/30, हालत स्थिर
  4. रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति एम/29, हालत स्थिर
  5. संजय तिलकराम कांगाय एम/27, हालत स्थिर
  6. दिव्यांशु योगेंद्र यादव एम/18, हालत स्थिर
  7. मोहम्मद शरीफ शेख एम/25, हालत स्थिर
  8. इंद्रजीत साहनी एम/19, हालत गंभीर
  9. नूर मोहम्मद शेख एम/18, हालत गंभीर
ये भी पढ़ें- पुणे के लिए नई फ्लाइट सुविधा शुरू : सांसद आलोक शर्मा ने यात्रियों का किया स्वागत, देर रात भोपाल पहुंची पहली शेड्यूल नाइट उड़ान
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts