Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'PM मोदी ने मेरे नाम से झूठी बातें जोड़ीं...' मुंबई हमले के बयान पर चिदंबरम का पलटवार

इन बयानबाजियों ने भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक विवाद को बढ़ा दिया है, जिसमें भाजपा लगातार यह दावा कर रही है कि यूपीए सरकार समय पर निर्णायक सैन्य कदम नहीं उठा पाई और आतंकियों के सामने घुटने टेक दिए।
'PM मोदी ने मेरे नाम से झूठी बातें जोड़ीं...' मुंबई हमले के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुबंई। 26/11 मुंबई हमले पर गुरुवार को कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का नया बयान सामने आया है। चिंदबरम ने मुंबई हमले पर दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को गलत बताया और X पर लिखा- यह पढ़कर निराशा हुई कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री ने काल्पनिक बातों को मेरे नाम से जोड़ दिया।

    पाकिस्तान पर हमले से रोका

    दरअसल, 8 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। जिस दौरान पीएम ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता और जो देश के गृह मंत्री (पी चिदंबरम) तक रह चुके हैं उन्होंने दावा किया था कि मुबंई हमले के बाद हमारी सेनाएं पाकिस्तान पर हमला करने के लिए तैयार थी, लेकिन उन्हें रोका गया। 

    पूरी दुनिया ने दबाव बनाया

    यह बात पीएम मोदी ने पी चिंदबरम के एक हालिय इंटरव्यू पर टिप्पणी देते हुए कही। दरअसल, 30 सिंतबर को पी चिदंबरम ने एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि पूरी दुनिया का दबाव था। हमें युध्द नहीं करने के लिए समझाया जा रहा था। तब तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री दिल्ली आई और कहा कि कृपया एक्शन नहीं लिजिएगा। 

    कांग्रेस ने देश को दिया दुर्लभ संदेश

    मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुंबई न केवल देश की आर्थिक राजधानी है, बल्कि यह भारत के सबसे जीवंत और ऊर्जावान शहरों में से एक है। उन्होंने याद दिलाया कि 2008 में आतंकियों ने इसी शहर को निशाना बनाकर बड़ा हमला किया था। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि उस समय की कांग्रेस सरकार ने आतंकवादियों के सामने कमजोरी दिखाई और देश को एक दुर्लभ संदेश दिया।

    पी. चिदंबरम बोले- बदला लेने का था विचार

    मनमोहन सिंह सरकार में गृह मंत्री रह चुके कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के हाल ही में दिए बयान का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि 26/11 हमले के बाद भारत की सेनाएं पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार थीं, लेकिन विदेशी दबाव के कारण कांग्रेस सरकार ने उन्हें रोक दिया। दरअसल, 30 सितंबर को पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि 26/11 हमलों के बाद उनके मन में भी बदला लेने का विचार आया था। उन्होंने बताया कि उस समय पूरी दुनिया भारत पर युद्ध न करने का दबाव बना रही थी। चिदंबरम के मुताबिक, तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री दिल्ली आई थीं और उन्होंने भारत को सैन्य कार्रवाई से रोकने की सलाह दी थी।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts