MP Weather Update :कहीं ओले-कहीं कोहरा… मावठे की बारिश ने बदला मौसम, किसानों की बढ़ी टेंशन

मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में मावठे की बारिश, ओलावृष्टि और घना कोहरा छाया है। 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है। तापमान में उतार-चढ़ाव से ठंड बढ़ी है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।
Follow on Google News
कहीं ओले-कहीं कोहरा… मावठे की बारिश ने बदला मौसम, किसानों की बढ़ी टेंशन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में मावठे की बारिश, तेज हवाएं, ओलावृष्टि और घना कोहरा देखने को मिल रहा है। इससे एक बार फिर ठंड लौट आई है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, रीवा, सागर समेत करीब 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बदलते मौसम का असर आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

    सुबह से बदला मौसम का मिजाज

    सोमवार सुबह से ही टीकमगढ़, आगर मालवा, ग्वालियर, मुरैना, नीमच, मंदसौर और अशोकनगर जैसे जिलों में बादलों का डेरा रहा। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। टीकमगढ़ में सुबह से अंधेरा छाया रहा और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीं आगर मालवा में लगातार तीसरे दिन रुक-रुक कर मावठे की बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता

    रविवार को नीमच और मंदसौर जिलों में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। नीमच के जीरन क्षेत्र में नींबू के आकार के ओले गिरने से सड़कें बर्फ जैसी नजर आईं। इससे अफीम, गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि, इस समय गेहूं की फसल फूल अवस्था में है। ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि से पैदावार पर असर पड़ सकता है। हालांकि कुछ जिलों में बारिश को फायदेमंद भी माना जा रहा है।

    कहीं नुकसान तो कहीं फायदा

    मुरैना जिले में शनिवार-रविवार की रात करीब 2 से 3 घंटे में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे शहर में जलभराव की स्थिति बन गई, लेकिन किसानों का कहना है कि इस बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को लाभ मिलेगा। इस तरह प्रदेश में बारिश का असर हर जिले में अलग-अलग देखने को मिल रहा है।

    कोहरे की चादर, विजिबिलिटी घटी

    बारिश के साथ-साथ प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा भी छाया हुआ है। मुरैना और अंबाह में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक सिमट गई। सीहोर में सुबह 8 बजे तक धूप नहीं निकली। भोपाल, खजुराहो और दतिया में भी सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिला। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड

    ग्वालियर और चंबल संभाग में देर रात चली बर्फीली हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। ग्वालियर में सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

    शहरों का तापमान, कहां कितना पारा

    मौसम में बदलाव के बीच प्रदेश के कई शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है।

    प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    शहर

    अधिकतम तापमान

    न्यूनतम तापमान

    बैतूल

    27.5

    14.2

    भोपाल

    29.2

    13.8

    दतिया

    21.9

    12.1

    धार

    29.1

    15.1

    गुना

    27.0

    15.5

    ग्वालियर

    22.4

    13.5

    नर्मदापुरम

    26.6

    17.4

    इंदौर

    29.3

    15.6

    खंडवा

    30.1

    12.0

    खरगोन

    30.2

    12.0

    पचमढ़ी

    24.2

    8.4

    रायसेन

    27.6

    13.4

    रतलाम

    27.0

    15.2

    श्योपुर

    26.0

    15.0

    शिवपुरी

    26.2

    12.0

    उज्जैन

    26.5

    16.0

    छिंदवाड़ा

    27.9

    13.5

    दमोह

    26.4

    13.6

    जबलपुर

    25.4

    13.4

    खजुराहो

    25.0

    12.0

    मंडला

    30.0

    11.1

    नरसिंहपुर

    25.0

    13.2

    नौगांव

    24.0

    9.6

    रीवा

    23.5

    10.6

    सागर

    26.7

    15.9

    सतना

    23.5

    13.4

    सिवनी

    28.4

    14.4

    सीधी

    24.6

    11.8

    टीकमगढ़

    26.5

    15.2

    उमरिया

    26.5

    11.8

    मलाजखंड

    27.5

    12.0

    पचमढ़ी, नौगांव और रीवा जैसे इलाकों में रात का तापमान काफी नीचे चला गया है, जिससे ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

    25 जिलों में बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली शामिल है।

    अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान भी जारी किया है।

    तारीख

    मौसम का अनुमान

    3 फरवरी

    ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी में बारिश के आसार

    4 फरवरी

    ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़ में हल्की बारिश संभव

    5 फरवरी

    बारिश का अलर्ट नहीं, लेकिन ठंड का असर बढ़ेगा

    क्यों बदल रहा है मौसम?

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर भारत में सक्रिय है। इसका असर मध्य प्रदेश तक पहुंच रहा है। इसके साथ ही ऊपरी वायुमंडल में तेज जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंडी हवाएं प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं। यही कारण है कि दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Bhopal Power Cut Alert : भोपाल के 20 इलाकों में सोमवार को बिजली कटौती, जरूरी काम पहले निपटाएं

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts