Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update: प्रदेश में कमजोर पड़ी सर्दी, इस दिन से फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा है मौसम

Follow on Google News
MP Weather Update: प्रदेश में कमजोर पड़ी सर्दी, इस दिन से फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा है मौसम
भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बाद अब कई हिस्सों से ठंड का दौर वापस लौट गया है। सर्द हवाओं की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है और मौसम साफ होने के साथ ही धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों में पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं की रफ्तार तेज हो सकती है।

आज इन जिलों में रहेगा कोहरा

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आज निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा। ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, मुरैना, भिंड में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, प्रदेश में ठंडक कम हो गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान में जहां तेजी से बढ़ रहा है, तो वहीं अधिकतम तापमान भी बढ़ने लगा है। अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया, जो कि पिछले दिनों तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ था।

मंगलवार को ऐसा रहा कई शहरों का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, राजगढ़ में 9.02, मंडला में 6.5, उमरिया में 9.4, जबलपुर में 11.4, बालाघाट में 9.7, रीवा में 11.2, उज्जैन में 11.8, इंदौर में 12.7, ग्वालियर में 12.1 और भोपाल में 10.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान की बात करें तो खंडवा में 30.1, भोपाल में 28, ग्वालियर में 27.2, इंदौर में 27.4, पचमढ़ी में 25.2, उज्जैन में 29.5, जबलपुर में 27 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

तापमान में हो सकती है वृद्धि

मौसम विभाग ने बताया कि एक-दो दिनों तक तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के बाद फिर आने वाले दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। राजधानी भोपाल के संभावित मौसम की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने के आसार हैं। ये भी पढ़े- 22 January 2025 Panchang : माघ कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और पंचांग
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts