एमपी टूरिज्म के होटल में ठहरेंगे तो ये खबर आपके बहुत काम की है...

होटल बुकिंग पर भस्म आरती की तरह ट्रैकिंग, सफारी जैसी सेवाएं देगा पर्यटन निगम 
Follow on Google News
एमपी टूरिज्म के होटल में ठहरेंगे तो ये खबर आपके बहुत काम की है...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अशोक गौतम, भोपाल। उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य होटल के कुछ कमरों में ठहरने वाले पर्यटकों को बाबा महाकाल की भस्म आरती का ऑफर मिलने के अच्छे रिस्पॉन्स आए हैं। अब मप्र पर्यटन विकास निगम (एमपीटी) अपने अन्य होटलों के साथ ट्रैकिंग, सफारी जैसी लगभग 100 अन्य प्रमुख सेवाओं को जोड़ने की तैयारी की जा रही है।  

    निगम के अधिकारियों का कहना है कि इसमें पर्यटकों को होटल बुक कराने के बाद अन्य सेवाओं के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और नई-नई सेवाएं भी प्रारंभ हो सकेंगी।  एमपीटी अपने पोर्टल पर ही होटल सेवाओं के साथ नेशनल पार्कों में भ्रमण, वाटर स्पोर्ट्स, पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर भ्रमण जैसे अन्य सेवाओं को भी शामिल करेगा। कुछ सेवाओं का चार्ज लगेगा तो कुछ सेवाएं नि:शुल्क रहेंगी। 

    पर्यटक अपनी पसंद से सेवा चुन सकेंगे। 

    वे इन सेवाओं का लाभ ले सकें। अगर ये इन सेवाओं का लाभ लेते हैं तो उन्हें कुछ चार्ज देना पड़ेगा, लेकिन कुछ होटल के कुछ कमरे ऐसे होंगे जो उनमें ठहरने पर कुछ सेवाएं वे बिना किसी शुल्क के ले सकेंगे। 

    एडवांस बुुकिंग से होगा फायदा

    सफारी, महाकाल की भस्म आरती की एडवांस बुकिंग या कोटा एमपीटी तय करेगा। इसका फायदा निगम अपने उपभोक्ताओं को देगा। जिससे पर्यटन निगम के उपभोक्ताओं को बिना किसी समस्या और प्रयास के बेहतर सेवाएं मिल सकें। यह सेवाएं उन्हें होटल से उपलब्ध कराई जाएंगी, यानी कि उन्हें संबंधित स्थान तक तक आने-आने के लिए  वाहन और गाइड की जरूरत नहीं पड़ेगी। जैसे उज्जैन में भस्म आरती के लिए होटल का एक कर्मचारी पर्यटकों को मंदिर तक लेकर जाता है और दर्शन के बाद वापस होटल तक पहुंचाता है। 

    ध्यान-योग भी कर सकेंगे, वेलनेस सेंटर की सुविधा

    1.   पचमढ़ी : यहां होटलों की बुकिंग के साथ ट्रैकिंग की सुविधा, वाटर फाल, हिल स्टेशनों पर भ्रमण कराने और जंगलों के बीच रहने की सुविधाओं में जोड़ा जाएगा। 
    2.    नेशनल पार्क : यहां होटलों की बुकिंग के साथ पेंच, कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना सहित सभी नेशनल पार्कों में सफारी की सुविधा जोड़ी जाएगी। वेलनेस सेंटर, ध्यान, योग और आध्यात्म कराने की सुविधाएं होंगी। 
    3.    धार्मिक पर्यटन : उज्जैन, ओंकारेश्वर, मैहर, सांची सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित एमपीटी के होटलों की बुकिंग के साथ धार्मिक पर्यटन में मंदिर के गर्भगृह, आरती, आसपास के धार्मिक,  ऐतिहासिक स्थलों तक भ्रमण करने जैसी अन्य सेवाओं को जोड़ा जाएगा। 

    होटल के कमरे से देख सकेंगे जंगल और बाघ ! 

    होटल के कमरों में बैठकर ही पर्यटक जंगल, बाघ, पहाड़, झरना, वाटर फाल को करीब से देखकर आनंद ले सकेंगे। इसके लिए थ्री डी फिल्में बनाई जाएंगी, जिसे वर्चुअल रियलिटी हेडसेट के जरिए पर्यटकों को दिखाया जाएगा। हालांकि यह सुविधा महंगे होटलों और कमरों में लोगों को उपलब्ध कराई जाएंगी। यह फिल्में क्षेत्रीय पर्यटन, धार्मिक, ऐतिहासिक, इको पर्यटन आधारित होंगी। वर्तमान में यह सेवाएं उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य होटल में दी गई हैं, उपलब्ध वर्चुअल रियलिटी हेडसेट के जरिए यहां महाकाल भस्म आरती, अयोध्या के प्रभु राम के दर्शन और ओंकारेश्वर दर्शन की व्यवस्था है। 

    प्रमुख होटलों की बुकिंग के साथ सर्विस बढ़ाएंगे

    मप्र पर्यटन विकास निगम के एमडी टी. इलैयाराजा कहते हैं कि उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य होटल में महाकाल की भस्म आरती सुविधा को जोड़ा गया है। बेहतर रिस्पॉन्स आ रहा है। इसके चलते अपने होटलों के साथ सौ तरह की अन्य सेवाओं को जोड़ा जाएगा। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts