Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 8 बच्चियों समेत 11 लोगों की मौत 

सीएम डॉ. यादव ने घटना पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को की 4-4 लाख सहायता देने की घोषणा
खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 8 बच्चियों समेत 11 लोगों की मौत 

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का उत्सव, मातम में बदल गया, जब गुरुवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कुल 11 लोगों की जान चली गई, जिनमें मासूम बच्चियां शामिल हैं। मृतकों की उम्र केवल 7 साल से लेकर 25 साल है। इसके अलावा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। घटना पंधाना तहसील के जामली गांव की है। जानकारी के अनुसार, राजगढ़ गांव के पाडला फाटा फलिया इलाके से ग्रामीण देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अर्दला तालाब की ओर जा रहे थे। ट्रैक्टर जैसे ही तालाब के किनारे पहुंची, अचानक असंतुलित होकर पलट गई। ट्रॉली में बैठे करीब 35 से 40 आदिवासी महिला-पुरुष, युवा और बच्चे एक साथ गहरे पानी में जा गिरे।

तालाब गहरा होने से बचाव में परेशानी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तालाब की गहराई लगभग 50 फीट थी, जिससे कई लोग तुरंत डूब गए। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए जबकि कई ग्रामीणों और मौजूद युवाओं ने बिना समय गंवाए तालाब में छलांग लगाकर दूसरों को बचाने की कोशिश की। करीब 10-12 लोगों ने तुरंत पानी में उतरकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। इसके बावजूद कई लोग गहराई में समा गए जिन्हें बचाया नहीं जा सका। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। शाम करीब साढ़े पाँच बजे जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया।   

रेस्क्यू आपरेशन जारी

खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं क्योंकि तालाब गहरा था और पानी भी ज्यादा था। पंधाना के सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया जिला मुख्यालय से डॉक्टरों की विशेष टीम बुलाकर देर रात ही सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं तीन गंभीर घायलों को इलाज के लिए खंडवा रेफर किया गया है।  आईजी ग्रामीण अनुराग कुमार ने पीपुल्स अपडेट को बताया कि अब तक तालाब से 13 श्रद्धालुओं के शव निकाले जा चुके हैं। पुलिस और प्रशासन के साथ ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू जारी है। एसडीआरएफ के एक और दल को मौके पर भेजा गया है। 

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। 

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

Latest Posts