वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 : मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 199kg वेट उठाकर जीता सिल्वर मेडल

Follow on Google News
वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 : मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 199kg वेट उठाकर जीता सिल्वर मेडल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। नॉर्वे के फोर्डे में आयोजित वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया। 31 साल की मीराबाई ने 48 किलोग्राम कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह चानू के करियर का तीसरा वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक है।

    199 किलोग्राम वजन उठाकर जीता सिल्वर

    मीराबाई चानू ने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाया। इसमें स्नैच में 84 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम शामिल था। स्नैच में 87 किलोग्राम उठाने के दो प्रयास नाकाम रहे, लेकिन क्लीन एंड जर्क में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अपने तीनों प्रयास (109kg, 112kg, 115kg) आसानी से पूरे किए।

    खास बात यह रही कि, 115 किलोग्राम का वजन उन्होंने आखिरी बार 2021 टोक्यो ओलिंपिक में उठाया था, जहां उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था।

    गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट

    इस प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल उत्तर कोरिया की रि सोंग गुम के नाम रहा। उन्होंने 213 किलोग्राम (91kg स्नैच + 122kg क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वहीं, थाईलैंड की थनयाथोन सुक्चारो ने 198 किलोग्राम (88kg + 110kg) उठाकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

    चानू का वर्ल्ड चैंपियनशिप रिकॉर्ड

    • 2017 – गोल्ड (48kg)
    • 2022 – सिल्वर (49kg)
    • 2025 – सिल्वर (48kg)

    इस उपलब्धि के साथ मीराबाई चानू भारत के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप में तीन पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला बन गई हैं।

    कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप से की थी वापसी

    चोट के कारण पिछले कुछ समय से परेशान मीराबाई ने हाल ही में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप (25 अगस्त 2025) में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार कमबैक किया था। उस समय उन्होंने 193 किलोग्राम (84 स्नैच + 109 क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया था। उसी लय को बरकरार रखते हुए उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर जीता।

    कोच विजय शर्मा को दिया धन्यवाद

    जीत के बाद मीराबाई चानू ने सीधे अपने कोच विजय शर्मा के पास जाकर उनका शुक्रिया अदा किया। कोच विजय शर्मा लंबे समय से उन्हें चोट और फिटनेस की चुनौतियों से उबरने में मदद कर रहे थे।

    भारतीय वेटलिफ्टिंग की गौरव गाथा

    मीराबाई चानू से पहले कुंजरानी देवी ने 1989 से 1997 के बीच सात बार सिल्वर मेडल जीते थे। वहीं, कर्णम मल्लेश्वरी ने 1994 और 1995 में गोल्ड और 1993 व 1996 में ब्रॉन्ज अपने नाम किया था। अब इस सूची में मीराबाई चानू भी शामिल हो गई हैं और तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts