PlayBreaking News

दिल्ली में गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

Follow on Google News
दिल्ली में गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को शुक्रवार सुबह एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कापसहेड़ा इलाके में एनकाउंटर के बाद रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के 2 खतरनाक शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान आकाश राजपूत (श्रीगंगानगर, राजस्थान) और महिपाल (भरतपुर, राजस्थान) के रूप में हुई है।

    कैसे पकड़े गए बदमाश?

    बता दें कि, स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि ये दोनों शूटर कापसहेड़ा में छिपे हुए हैं। जब पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की  तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। जिसमें आकाश राजपूत के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। घायल आकाश को इलाज के लिए भेजा गया है।

    बड़े अपराधों में थे शामिल

    पुलिस के मुताबिक, ये दोनों बदमाश विदेश में बैठे गैंगस्टरों रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण के इशारों पर काम कर रहे थे। आकाश राजपूत जुलाई 2022 में करनाल के एक अस्पताल के बाहर हुई गोलीबारी में शामिल था। वह जुलाई 2025 में गुजरात में हुई 100 करोड़ रुपए की फिरौती वाली किडनैपिंग की घटना में भी वांटेड था। उस पर 20 हजार रुपए का इनाम भी था। वह फर्जी पासपोर्ट बनवाकर देश से भागने की फिराक में था। वहीं, महिपाल भी करनाल गोलीकांड में शामिल था और जमानत पर बाहर था।

    वहीं, स्पेशल सेल ने इस गिरफ्तारी को दिल्ली-एनसीआर में गैंगवार रोकने की बड़ी कामयाबी बताया है। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है और दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

    कल भी पकड़े थे 2 शूटर

    बता दें कि, गुरुवार को भी पुलिस और बदमाशों के बीच दिल्ली के जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के 2 शूटर को पकड़ा था। एक हरियाणा के पानीपत का निवासी राहुल और दूसरी भिवानी साहिल था।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts