Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अल्बानियाई PM एडी रामा ने डोनाल्ड ट्रंप का उड़ाया मजाक, यूरोपियन नेताओं ने लगाए ठहाके; देखें VIDEO

अल्बानियाई PM एडी रामा ने डोनाल्ड ट्रंप का उड़ाया मजाक, यूरोपियन नेताओं ने लगाए ठहाके; देखें VIDEO
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोपेनहेगन। डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में हुई यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी (EPC) की बैठक के दौरान अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया। उनका यह मजाक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा गया कि, रामा ने ट्रंप की जियोग्राफी और विश्व मानचित्र की समझ पर तंज कसते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ हंसी-मजाक किया।

    ट्रंप की गलती का मसखरा

    वीडियो में एडी रामा मुस्कुराते हुए मैक्रों से कहते हैं, “आपको हमसे माफी मांगनी चाहिए क्योंकि आपने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अल्बानिया और अजरबैजान के बीच किए गए शांति समझौते पर हमें बधाई नहीं दी।” इस पर मैक्रों और अलीयेव जोर-जोर से हंस पड़े। दरअसल, ट्रंप ने गलती से आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच हुए संघर्ष को लेकर शांति समझौते का क्रेडिट अल्बानिया और अजरबैजान को दे दिया था।

    क्यों उड़ाया ट्रंप का म मजाक

    अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप कई बार पूर्वी यूरोपीय देशों और उनके संघर्षों को लेकर भ्रमित होते रहे हैं। सितंबर 2024 में दिए इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया था कि, उन्होंने अजरबैजान और अल्बानिया के बीच युद्ध रुकवाया, जबकि वास्तविक संघर्ष आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच ही था। इसी वजह से मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उनका मजाक उड़ाया गया।

    Twitter Post

    बैठक के दौरान हंसी का माहौल

    EPC बैठक में एडी रामा की टिप्पणी पर उपस्थित नेता हंस पड़े। रामा ने ट्रंप के बयान को मजाक में लेते हुए कहा कि, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने उनके देश के लिए एक शांति समझौता कराया, जबकि असल में ऐसा कभी नहीं हुआ। इस मजाक पर मैक्रों ने भी रामा को “सॉरी” कहते हुए स्थिति को और हंसी-मजाक वाला बना दिया।

    क्यों वायरल हुआ वीडियो

    इस वीडियो के वायरल होने की वजह है ट्रंप की बार-बार की गई जियोग्राफी संबंधी गलतियां। ट्रंप ने विभिन्न मंचों पर आर्मेनिया और अल्बानिया के नाम उलझा दिए, जिसे देखकर पत्रकार और अंतरराष्ट्रीय नेता हंस पड़े। एडी रामा ने इस स्थिति का इस्तेमाल करते हुए मजाकिया अंदाज में अपनी बात रखी।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts