MP School Holidays : सरकारी स्कूल में दशहरे पर तीन... दिवाली पर 6 दिन रहेगा अवकाश, जानें KV और CBSE स्कूलों में कितने दिन रहेगी छुट्टी

Follow on Google News
MP School Holidays : सरकारी स्कूल में दशहरे पर तीन... दिवाली पर 6 दिन रहेगा अवकाश, जानें KV और CBSE स्कूलों में कितने दिन रहेगी छुट्टी
भोपाल। मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में त्योहारों की छुट्टी घोषित कर दी है। दशहरा पर सरकारी स्कूलों में तीन दिन और दीपावली पर 6 दिनों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है।

दशहरा में 3 दिन की छुट्टी घोषित

सरकारी स्कूलों में दशहरा पर तीन दिन की छुट्टी लगेगी, जो 23 अक्टूबर से शुरू होगी। 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं सीबीएसई स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी 21 अक्टूबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालयों (केवी) में 10 दिन की दशहरे की छुट्टी शुक्रवार (20 अक्टूबर) से शुरू हो गई है, जो 29 अक्टूबर तक रहेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र के शुरू में यानी 12 अप्रैल को ही साल भर स्कूलों में लगने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया था। देश के सभी राज्यों में सप्तमी से स्कूलों में नवरात्रि की छुट्टियां घोषित की जाती है। कई राज्य सरकार द्वारा इसके आदेश भी जारी किए गए हैं। वहीं अन्य स्कूलों में अष्टमी, नवमी और महा दशमी पर स्कूलों में अवकाश घोषित किए गए हैं।

दीपावली की 6 दिन की छुट्टी रहेगी

विभाग ने सरकारी स्कूलों में दीपावली की छह दिन की छुट्टी घोषित की है। 10 नवंबर से 15 नवंबर तक दीपावली की छुट्टी रहेगी। वहीं सीबीएसई निजी स्कूलों में दीपावली की पांच दिन की छुट्टी रहेगी। केंद्रीय विद्यालय में दीपावली पर 3 दिन की छुट्टियां रहेगी। ये भी पढ़ें- राइटिंग स्किल्स के लिए बनाएं ट्रैवल नोट्स, बच्चों को गिफ्ट में दें डायरी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts