PlayBreaking News

MP में राशन कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू, केवल ऑनलाइन होंगे स्वीकार, अब तक 8 लाख लोगों के नाम जुड़े

नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदक की ई-केवाईसी प्रक्रिया जारी है, सत्यापन के बाद पर्ची दी जाएगी
Follow on Google News
MP में राशन कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू, केवल ऑनलाइन होंगे स्वीकार, अब तक 8 लाख लोगों के नाम जुड़े
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने राज्य के लोगों के लिए जरूरी जानकारी साझा की है। दरअसल सरकार प्रदेश में राशन कार्ड को बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राशन कार्ड जरूरी दस्तावेजों में से एक है राज्य में कई लोगों को इसके जरिए सरकार की कई योजनाओं का फायदा मिलता है। 

    ई-केवाईसी की प्रक्रिया जारी

    प्रदेश में राशन कार्ड धारकों के नाम सहित जरूरी चीजें जोड़ने की यह प्रक्रिया एक साल बाद शुरू हुई है। इनमें कई लोगों ने अपने नाम जोड़ने के लिए कुछ समय पहले आवेदन किया था। जिनके नाम अब पात्रता सूची में जोड़े जा रहे हैं। अब तक करीबन आठ लाख लोगों के नाम जोड़े गए हैं। जबकि 7 लाख अन्य लोगों के नाम जुड़ना बाकि है। नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदक की ई-केवाईसी प्रक्रिया जारी है दरअसल इसका उद्देश्य केवल सही लाभार्थी को ही योजना में शामिल किया जा सके। जिसके बाद उन्हें पात्रता पर्ची दी जाएगी। 

    केंद्र ने 5 करोड़ लोगों का राशन कोटा

    केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश शासन को 5 करोड़ 40 लाख लोगों का राशन कोटा भेजा है। जिसके तहत प्रदेश सरकार हर महीने को 2.91 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का वितरण करती है। लेकिन वर्तमान में कोटा पूरा होने की वजह से नए आवेदकों के नाम नहीं जोड़े गए हैं। जिसके लिए सरकार सर्वे के माध्यम से इस दोबारा पूरा करेगी।

    15 लाख लोगों के पते बदले

    सर्वे में जानकारी सामने आई कि प्रदेश में 15 लाख लोग ऐसे हैं जिनके पते बदले गए हैं। वे वर्तमान में किसी अन्य शहर में रह रहे हैं। इसके अतिरिक्त सूची में कई लोगों की मृत्यु हो गई लेकिन अभी भी उनके नाम जुड़े हैं। सर्वे के बाद जनवरी 2025 से लेकर अभी तक 15 लाख लोगों के नाम हटाने की कार्रवाई विभाग द्वारा की गई। 

    ऑनलाइन स्वीकारे जाएंगे आवेदन

    वहीं गरीबी रेखा (बीपीएल) से नीचे की वर्ग श्रेणी में नाम जुड़वाने वाले सभी लोगों के आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकारें जाएंगे। प्रक्रिया में सरकार की सभी पात्रता पूरी करने वाला व्यक्ति किसी भी जन सुविधा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकता है। याद रहे कि आवेदन के समय पात्र व्यक्ति के पास अपने सभी जरूरी दत्सावेज मौजूद रहे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts