Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सावधान!भोपाल के इन इलाकों में कल बिजली कटौती, 6 घंटे तक सप्लाई ठप

भोपाल के करीब 35 इलाकों में सोमवार को 4.5 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते चार इमली, रचना नगर, गौतम नगर, बैरागढ़ चिचली समेत कई क्षेत्रों में तय समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। लोगों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की गई है।
भोपाल के इन इलाकों में कल बिजली कटौती, 6 घंटे तक सप्लाई ठप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के करीब 35 इलाकों में सोमवार को 4.5 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी इन इलाकों में मेंटेनेंस का काम करेगी, जिस वजह से सप्लाई प्रभावित रहेगी।

    मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगी बिजली

    बिजली कंपनी के अनुसार, नियमित रखरखाव और सुधार कार्य के चलते यह कटौती की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि परेशानी न हो।

    सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद

    जाट एरिया, कैंप नंबर-12, सत्यम नगर, मैथाई नगर, नंदा नगर, बैरागढ़ गांव, आदर्श नगर, नई बस्ती, स्टील फैक्ट्री, मीरपुर और आसपास के क्षेत्र।

    सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक असर

    कांदबरी, रामेश्वरम फेस-बी, गुलाबी नगर, प्रियदर्शनी, आशिमा रॉयल सिटी, लैंडमार्क, अमृत होम्स, किलोल पार्क और आसपास के क्षेत्र।

    सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक कटौती

    बैरागढ़ चिचली, मीनाखेड़ी, दौलतपुर, विप्सना सेंटर, पीर बादली, सतगढ़ी, अमराई, गेहूंखेड़ा और आसपास के क्षेत्र।

    सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद

    कैलाश नगर, रचना नगर, गौतम नगर, बैंक कॉलोनी, जनता क्वार्टर और आसपास के क्षेत्र।

    सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कटौती

    एसबीआई कॉलोनी, पीएंडटी कॉलोनी, चार इमली, फॉरेस्ट कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र।

    लोगों से अपील

    बिजली कंपनी ने लोगों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए जरूरी काम समय रहते पूरे कर लें।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts