People's Update
Friday, March 20, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, March 20, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    दोस्तों के झूठ के कारण नेक्स्ट टॉपर्स वाले प्रशांत भैया से मिलने घर पर बिना बताए भोपाल पहुंचा किशोर
    मध्य प्रदेश
    रतलाम

    भावांतर राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 3.77 लाख किसानों को ट्रांसफर किए 810 करोड़ रुपए

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को रतलाम के जावरा से प्रदेश के 3.77 लाख सोयाबीन उत्पादक किसानों के खाते में भावांतर की 810 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। इस मौके पर डॉ. यादव ने कहा कि यह राशि किसानों की समृद्धि के प्रति सरकार के संकल्प का प्रतीक है।
    Publish Date: 28 Dec 2025, 7:50 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भावांतर, केवल एक योजना नहीं किसानों के प्रति सरकार का श्रद्धाभाव है। भावांतर की राशि किसानों के अधिकार की राशि है। यह राशि किसानों की समृद्धि के प्रति सरकार के संकल्प का प्रतीक है। किसानों के कल्याण के लिए हम कभी भी पीछे नहीं रहेंगे। नए वर्ष 2026 को हमने अन्नदाताओं के कल्याण को ही समर्पित किया है। अगले वर्ष हम कृषि उत्सव मनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को रतलाम जिले के जावरा में सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत किसानों को भावांतर राशि वितरण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 3.77 लाख से अधिक सोयाबीन उत्पादक किसानों को 810 करोड़ रुपए की भावांतर राशि बैंकखातों में सिंगल क्लिक से अंतरित की।

      Twitter Post

      32 लाख किसानों को मिलेंगे सोलर पंप

      Uploaded media

      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज की भावांतर राशि को मिलाकर हमारी सरकार अबतक प्रदेश के 6.25 लाख से अधिक सोयाबीन उत्पादक किसानों को करीब 1300 करोड़ रुपए की भावांतर राशि का भुगतान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो वादा किया, वह पूरा करके भी दिखाया है। प्रदेश के विकास का यह कारवां कभी रूकेगा नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर जरूरतमंद और हुनरमंद युवा को हमारी सरकार रोजगार उपलब्ध कराएगी। प्रदेश के 32 लाख से अधिक किसानों को सरकार सोलर पंप उपलब्ध कराएगी। सोलर पंप की कुल लागत पर हम किसानों को 90 प्रतिशत तक अनुदान भी देंगे।

      145 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

      Uploaded media

      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने करीब 145 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले 33 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर रतलाम जिलेवासियों को भी नये साल की अग्रिम सौगातें दीं। इसमें 18 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 127 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 21 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। डॉ. यादव ने कहा कि यह सभी विकास कार्य रतलाम जिले को सुंदर, स्वच्छ और नागरिक सुविधाओं के मामले में अव्वल बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मालवा के गांधी के नाम से प्रसिद्ध डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की जीवनी पर केन्द्रित पुस्तिका का विमोचन भी किया।

      जावरा में बनेगा आउटडोर-इनडोर स्टेडियम

      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर जावरा नगर में एक आधुनिक आउटडोर-इनडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि निराश्रित महिलाओं के अल्प आश्रय के लिए जावरा में वन स्टॉप सेंटर बनाया जाएगा। जावरा में हेरिटेज भवन के निर्माण और एक बेहद पुराने जीर्ण-शीर्ण स्कूल की सम्पूर्ण मरम्मत के लिए मुख्यमंत्री ने इन दोनों कार्यों के लिए 2-2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने रतलाम जिले के ग्राम शुजापुर और ग्राम पिपलौदा में एक-एक नवीन बालिका छात्रावास भवन बनाने की घोषणा की।

      रतलाम को मिलेगा नदी जोड़ो परियोजना का लाभ

      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का लाभ रतलाम जिले को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय परियोजना से राजस्थान के 15 जिले और मध्यप्रदेश के मालवा और चंबल अंचल के 15 जिले (30 से अधिक जिले) कृषि सिंचाई की स्थायी सुविधा से लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मालवा क्षेत्र में करीब 5 हजार करोड़ रुपए लागत से एक नया आधुनिक फोर-लेन हाई-वे बनने जा रहा है। यह हाई-वे रतलाम जिले की सीमा से भी गुजरेगा। इस हाई-वे के निर्माण के लिए किसानों की सभी मांगे मानी जाएंगी।

      डॉ. पांडे से बहुत कुछ सीखने को मिला : तोमर

      Uploaded media

      इस अवसरपर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जावरा के डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे एक ऐसा व्यक्तित्व है जिनके कृतित्व से क्षेत्र आलोकिक हुआ है। डॉ. पांडे ने अपने परिश्रम से जन सेवा की मिसाल कायम की है। मुझे प्रसन्नता है कि मुझे उनका सानिध्य मिला है और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडे के चरित्र को हमें अंगीकार करना चाहिए उनका व्यक्तित्व बहुआयामी रहा है। तोमर ने कहा कि आज प्रदेश के लाखों किसान भावांतर जैसी योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार सफलतापूर्वक सर्वाहारा वर्ग के लिए कार्य कर रही है।

      किसानों का दर्द समझते हैं डॉ. यादव : खंडेलवाल

      Uploaded media

      प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान के दर्द को समझते हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश में भावांतर योजना लागू की है, जिससे किसानों को नुकसान से बचाकर मदद की जा रही है। खंडेलवाल ने जावरा के डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडे के व्यक्तित्व का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जन सेवा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनका व्यक्तित्व राजनीति में संस्कारों का माध्यम है। हमें उनके आचरण तथा सादगी से सीखना चाहिए। 

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Narendra Singh Tomar

      ratlam news

      Bhavantar Yojana

      810 Crore Farmer Payment

      Dr. Mohan Yadav

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Naresh Bhagoria
      By Naresh Bhagoria

      नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      दोस्तों के झूठ के कारण नेक्स्ट टॉपर्स वाले प्रशांत भैया से मिलने घर पर बिना बताए भोपाल पहुंचा किशोर

      MP News :दोस्तों के झूठ के कारण नेक्स्ट टॉपर्स वाले प्रशांत भैया से मिलने घर पर बिना बताए भोपाल पहुंचा किशोर

      इंदौर का आयुर्वेदिक कॉलेज हुआ डिजिटल, छात्र ने बनाया मेडिकल रिकॉर्ड का ऐप

      Peoples Update Special :इंदौर का आयुर्वेदिक कॉलेज हुआ डिजिटल, छात्र ने बनाया मेडिकल रिकॉर्ड का ऐप

      दांत और मसूड़ों की सेहत पर जागरूकता बढ़ाने की पहल

      वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे 2026:दांत और मसूड़ों की सेहत पर जागरूकता बढ़ाने की पहल

      3 दशकों से बॉलीवुड पर राज करती मधुर आवाज

      आज भी अलका याग्निक नंबर-1!3 दशकों से बॉलीवुड पर राज करती मधुर आवाज

      बाद में पैसा जमा कर देने से अपराध खत्म नहीं हो सकता

      High Court News : बाद में पैसा जमा कर देने से अपराध खत्म नहीं हो सकता

      गोमांस मामले में  NSA के तहत कार्रवाई, भोपाल में हालात तनावपूर्ण

      जमानत के बाद असलम चमड़ा फिर गिरफ्तार : गोमांस मामले में NSA के तहत कार्रवाई, भोपाल में हालात तनावपूर्ण

      सीएम मोहन यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, बोले-हर पहलू की होगी एक्सपर्ट जांच

      Indore Fire Tragedy:सीएम मोहन यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, बोले-हर पहलू की होगी एक्सपर्ट जांच

      अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया प्लान, अब तक 7000 से ज्यादा ठिकाने तबाह

      'ईरान पर आज रात सबसे बड़ा हमला...'अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया प्लान, अब तक 7000 से ज्यादा ठिकाने तबाह

      आदिवासी परंपरा की आड़ में दूसरी पत्नी को नहीं मिलेगा कोई भी हक

      High Court News :आदिवासी परंपरा की आड़ में दूसरी पत्नी को नहीं मिलेगा कोई भी हक

      धर्मांतरण कानून में कड़ी सजा, डिजिटल प्रलोभन भी अपराध घोषित

      CG News:धर्मांतरण कानून में कड़ी सजा, डिजिटल प्रलोभन भी अपराध घोषित

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....