Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जहरीली हवा और घना कोहरा…दिल्ली में AQI फिर खतरनाक स्तर पर, ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली की हवा एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। CPCB के अनुसार राजधानी का AQI 390 दर्ज किया गया, जबकि आनंद विहार में यह 457 तक पहुंचा। 19 केंद्रों पर वायु गुणवत्ता गंभीर रही। वहीं IMD ने बहुत घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में AQI फिर खतरनाक स्तर पर, ऑरेंज अलर्ट जारी
Delhi AQI
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 390 दर्ज किया गया है।

    19 केंद्रों पर ‘गंभीर’ श्रेणी में हवा

    CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 19 निगरानी केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही। इनमें आनंद विहार सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां AQI 457 रिकॉर्ड किया गया। बाकी इलाकों में हवा की स्थिति ‘बेहद खराब’ बनी हुई है।

    AQI का मतलब क्या होता है?

    CPCB के मानकों के अनुसार-

    0 से 50: अच्छा

    51 से 100: संतोषजनक

    101 से 200: मध्यम

    201 से 300: खराब

    301 से 400: बेहद खराब

    401 से 500: गंभीर

    घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो सकती है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    तापमान का हाल

    मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 2.1 डिग्री ज्यादा है।

    स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी

    घना कोहरा और बेहद खराब हवा स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts